Omicron Variant ALERT : बांग्लादेश, कनाडा सहित अन्य देशों से 13 विदेशी पहुंचे जमशेदपुर, 22 का लिया गया नमूना

Omicron Variant ALERT ओमिक्रोन के सामने आने के बाद विदेश से आने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है ताकि ओमिक्रोन वायरस को फैलने से रोका का सकें।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:11 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:11 PM (IST)
Omicron Variant ALERT : बांग्लादेश, कनाडा सहित अन्य देशों से 13 विदेशी पहुंचे जमशेदपुर, 22 का लिया गया नमूना
नौ और विदेशी का नमूना लिया गया। ये कुछ दिन पूर्व में लौटे हैं।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सामने आने के बाद विदेश से आने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है ताकि ओमिक्रोन वायरस को फैलने से रोका का सकें। मंगलवार को शहर में कुल 13 विदेशी आएं। ये सभी बांग्लादेश, मॉरिशस, सिंगापुर व कनाडा से लौटे हैं। जिला सर्विलांस विभाग की टीम ने सभी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा नौ और विदेशी का नमूना लिया गया। ये कुछ दिन पूर्व में लौटे हैं। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल तीन हजार 495 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है।

तीन हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कुल तीन हजार 61 लोगों की जांच हुई। इसमें पांच लोग संक्रमित मिले। ये मरीज, बिष्टुपुर, मानगो, सोनारी व बारीडीह के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 123 हो गई हैं। वहीं, एक हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

पांच मरीज स्वस्थ होकर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 51 हजार 28 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है।

एक हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कुल एक हजार 385 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, नौ हजार 557 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 13 लाख 50 हजार 553 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, सात लाख दो हजार 100 लोगों ने दूसरी डोज ली है। वैक्सीन सबों को लेना जरूरी है। वैक्सीनेशन केंद्रों पर आपफलाइन एवं आनलाइन दोनों मोड में वैक्सीन दी जा रही है। आप अपने नजदीकी केंद्र पर जाएं एवं वैक्सीन लें। साथ में आपको केवल आधार कार्ड ले जाना है।

chat bot
आपका साथी