Omicron Variant : वैक्सीन को भी चकमा दे रहा कोरोना का नया वैरिएंट, बचना है तो करें ये उपाय

Omicron ALERT कोराना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर ने दुनिया भर में लाखों लोगों की जिंदगिया लील ली। अब कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट से दुनिया भर के लोग दहशत में हैं। जानिए इससे बचने के उपाय...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 03:20 PM (IST)
Omicron Variant : वैक्सीन को भी चकमा दे रहा कोरोना का नया वैरिएंट, बचना है तो करें ये उपाय
Omicron ALERT : वैक्सीन को भी चकमा दे रहा कोरोना के नए वैरिएंट

जमशेदपुर : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से विश्वभर में हड़कंप मच गया है। भारत में भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। सभी राज्यों को अलर्ट किया गया है। इसे देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में आने वाले हर विदेशी की जांच की जा रही हैं। वहीं, उनके घर-परिवार वालों की भी जांच हो रही है। खासकर वैसे लोगो जो 14 दिन के अंदर शहर आएं हैं। इस दौरान यह भी पूछा जा रहा है कि वे वैक्सीन की डोज लिए हैं या नहीं। जो लोग वैक्सीन नहीं लिए हैं उन्हें वैक्सीन भी दी जा रही है। कारण कि अभी तक कोरोना की कोई दवा नहीं आई है।

ऐसे में वैक्सीन ही बचाव हैं। हालांकि कोरोना के नए वैरिएंट वैक्सीन को भी चकमा देने में सफल हो रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद लोगों को कम नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में हर कोई वैक्सीन लें। इसके साथ ही और भी कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे आपको अगर कोरोना हो भी जाए तो कम नुकसान पहुंचाएगा।

ये सात आदत को अपनाएं

शरीर को हमेशा तर रखें : शरीर में पानी की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। ठंड के मौसम में प्यास थोड़ा कम लगती है। ऐसे में लोग कम पानी पीते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी पीने में कंजूसी नहीं करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें : शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से कई गंभीर बीमारी से आप बच सकते हैं। ऐसे में आप पौष्टिक आहार का सेवन कर कोरोना जैसे बीमारी से बच सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में बीमारी से बचने के लिए चिकित्सकों ने सबसे ज्यादा फोकस रोग प्रतिरोधक क्षमता पर किया था। तनाव से दूर रहें : तनाव शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। तनाव सीधे तौर पर इम्यून फंक्शन से जुड़ा है। तनाव का स्तर बढ़ने से आपके शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाता है। इस दौरान आपको कई तरह की बीमारी घेर लेता है। ऐसे में तनाव से बचें। नींद पूरी लें : भागदौड़ की जिंदगी में नींद पूरी नहीं होने से भी तनाव सहित कई तरह की बीमारी बढ़ रही है। नींद पूरी नहीं होने से भी शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होता है। ऐसे में नींद पूरी लें। कम से कम आठ घंटे नींद लें। इससे कम नींद सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। पौष्टिक आहार का सेवन करें : भागदौड़ की जिंदगी में अधिकांश लोगों की खान-पान बिगड़ गई है। समय पर न तो नाश्ता मिल पाता है और न ही खाना। ऐसे में आप पौष्टिक आहार का सेवन जरूर करें। खाने में फल, सब्जियां, नट्स, फलियां, बीज जैसे खाद्य-पदार्थ को शामिल करें। ये सभी आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। शारीरिक श्रम जरूर करें : अपने आप को फिट रखने के लिए शरीरिक श्रम जरूर करें। इसमें योग या फिर व्यायाम कुछ भी शामिल हो सकता है। शारीरिक व्यायाम व योग के माध्यम से आपके तन और मन दोनों तरह से मजबूत रह पाएंगे। आयुर्वेद पर विश्वास जगाएं : कोरोना की पहली व दूसरी लहर में आयुर्वेदिक दवाओं की खूब मांग बढ़ी। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा भी शामिल थी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद काफी कारगर है।
chat bot
आपका साथी