ओडिशा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पहुंचे जमशेदपुर, तिरिंग में किया बीजू हेल्थ कार्ड का वितरण

ओडिशा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सामाजिक सुरक्षा मंत्री अशोक चंद्र पंडा शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोलमुरी स्थित उत्कल समाज का भ्रमण किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढी ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का सम्मान किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:07 PM (IST)
ओडिशा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पहुंचे जमशेदपुर, तिरिंग में किया बीजू हेल्थ कार्ड का वितरण
गोलमुरी उत्कल समाज के सम्मान के मौके पर मौजूद लोग।

जमशेदपुर, जासं। ओडिशा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सुरक्षा मंत्री अशोक चंद्र पंडा शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोलमुरी स्थित उत्कल समाज का भ्रमण किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढी ने अंगवस्त्र तथा समाज के महासचिव प्रदीप कुमार जेना के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का सम्मान किया गया। समाज की परंपरा के अनुसार समाज परिसर में स्थापित ओडिशा के महापुरुष पंडित गोपाबंधु दास एवं उत्कल गौरव मधु बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्कूल के बच्चों को एवं समाज के सदस्यों को संबोधित किया।

उन्होंने उत्कल समाज एवं अन्य ओडिया भाषी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये संस्थाएं कोल्हान के क्षेत्र में ओडिया भाषा के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। ओडिशा सरकार इन संस्थाओं के सहयोग से अपनी भाषा एवं संस्कृति के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इस दौरान ओडिशा के मंत्री ने शिक्षकों एवं सदस्यों से भाषा एवं संस्कृति के विकास में हो रही परेशानियों को भी जाना। गोलमुरी उत्कल समाज के कार्यक्रम के बाद वे पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड से सटे ओडिशा के तिरिंग गांव पहुंचे। यहां उन्होंने असहाय व गरीब लोगों के बीच बीजू स्वास्थ्य कल्याण स्मार्ट हेल्थ कार्ड का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्ड जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यह योजना हमारी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थानीय लाेगों को नौकरी में सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

गोलमुरी उत्कल समाज के सम्मान के मौके पर मुख्यरूप से समाज के वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, सचिव सुशील कुमार विश्वाल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जेना, कार्यकारी सदस्य श्याम सुंदर बारीक, दिवाकर महाराणा, प्रदीप नायक, मनोरंजन गौड, अमरेंद्र सामल, पवित्र मोहन दलाई, ज्ञान रंजन माहान्ती, उत्कल समाज मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आलका नंद मिश्र, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अबनी कुमार दत्ता, अध्यापक त्रिलोचन गोप, सत्यजीत दास, अध्यापिका मीनरमा साहू, तृप्ति रानी बेरा, छोटी कुमारी, कादंबिनी महंत, निक्की कुमारी, सागरिका बेहुरा, एस साहू, अंजू बाला जिउ एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी