ओडिशा पुलिस ने लौटायी बारात, इस कारण बज गया दुल्हनिया संग लौटने के अरमानों का बाजा, आप भी जानिए

दुल्हे राजा बडे अरमानों के साथ सज-धज कर घर से निकले थे। साथ में बारात थी। लेकिन यह क्या पलक झपकते ही अरमानों पर पानी फिर गया। लाख मशक्कत के बाद दुल्हिनया संग घर लौटने का अरमान धरा का धरा रह गया। बारात को वापस लौटना पडा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:52 AM (IST)
ओडिशा पुलिस ने लौटायी बारात, इस कारण बज गया दुल्हनिया संग लौटने के अरमानों का बाजा, आप भी जानिए
ओडिशा पुलिस के लौटाने पर कोरोना जांच के लिए अस्पताल पहुंची बारात।

मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), जासं। दुल्हे राजा बडे अरमानों के साथ सज-धज कर घर से निकले थे। साथ में बारात थी। लेकिन यह क्या पलक झपकते ही अरमानों पर पानी फिर गया। लाख मशक्कत के बाद दुल्हिनया संग घर लौटने का अरमान धरा का धरा रह गया। अब सभी कोरोना को कोस रहे हैं।

दरअसल, झारखंड से ओड़िशा में इंट्री से पहले कोविड टेस्ट कराना जरूरी है। रिपोर्ट निगेटिव रहने पर ही इंट्री की इजाजत मिलती है। शनिवार को कोरोना रिपोर्ट की इन्हीं बाध्यता का खामियाजा दुल्हे संग बराती को भुगतना पडा। झारखंड से ओड़िशा जा रही बारात को कोविड टेस्ट रिपोर्ट नहीं होने की वजह से वापस लौटा दिया गया। बारात में शामिल लोगों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर पर ओड़िशा की बिसरा पुलिस ने बारातियों को यह कहते हुए वापस लौटाया कि कोविड टेस्ट रिपोर्ट पहले दिखाइए। जबकि बारातियों की माने तो उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी कि ओड़िशा जाने के लिए कोविड टेस्ट रिपोर्ट लेकर जाना है।

बढी शादी तारीख

पुलिस के लौटाने पर समय पर शादी संपन्न हो सके, इसके लिए बारात फौरन मनोहर सीएचसी लौटी, पर वर्क लोड ज्यादा होने की वजह से वहां भी जल्द कोविड टेस्ट रिपोर्ट मिलती नहीं दिखती। ऐसे में बाराती दूसरे रास्ते से ओड़िशा जाने की जुगत लगाते रहे। फिर शादी के डेट को आगे बढ़ाने की प्लानिंग की गइ। मोहिपानी में तैनात ओड़िशा प्रशासन की टीम द्वारा झारखंड पश्चिमी सिंहभूम, गुवा से ओडिशा के कुदलीबाद जा रहे 13 बारातियों को कोराेना जांच रिपोर्ट नहीं होने की वजह से वापस लौटाया गया। ओडिशा बिसरा थाना की पुलिस निरीक्षक विनीता माझी ने सरकारी नियमों का पालन करने की बात कहते हुए बारातियों और दूसरों लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन संबंधी दस्तावेज साथ लाने की बात कही।

कुदलीबाद जा रही थी बारात

जानकारी के अनुसार झारखंड पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा निवासी बुधराम ठठेरा के बेटे सोनाराम ठठेरा की शादी ओड़िशा के कुदलीबाद में तय की गई। शनिवार को सोनाराम की बारात गुवा से मनोहरपुर-जराइकेला-बिसरा होते हुए कुदलीबाद जा रही थी। पर झारखंड -ओड़िशा बॉर्डर पर महिपानी गांव के पास ओडिशा पुलिस और प्रशासन की टीम ने बारातियों को रोक दिया। सभी से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की मांग की। पर किसी के पास यह रिपोर्ट नहीं थी। तब पुलिस-प्रशासन की टीम ने इन्हें वापस लौटने को कह दिया। कहा कि पहले मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराकर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाइए। तब ओड़िशा में प्रवेश करने दिया जाएगा। जबकि, शनिवार दोपहर 12 बजे बारातियों को कुदलीबाद पहुंचना था। वहां दोपहर में ही शादी होनी थी। पर इस वक्त पूरी बारात मनोहरपुर सीएचसी में कोरोना की जांच कराने में जुटी हुई थी।

मनोहरपुर सीएचसी पर बढ़ा कोरोना टेस्ट का अतिरिक्त बोझ

जानकारी के अनुसार ओडिशा प्रशासन विगत 3 दिनों में झारखंड से ओड़िशा जाने वाली तीन बारात को वापस लौटा चुका है। ऐसे में मनोहरपुर सीएचसी में चल रहे कोरोना जांच के कार्य में अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। मनोहरपुर सीएचसी सूत्रों के अनुसार यहां रोजाना 100 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। ऐसे में बारातियों के आने से अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। ओडिशा सरकार द्वारा स्पष्ट सर्कुलर जारी किया गया है कि दूसरे राज्यों से ओड़िशा आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी है, वरना उन्हें ओड़िशा में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। बॉर्डर के महिपानी में ओड़िशा सरकार की ओर से कोरोना जांच की कोई व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई है।

         -विनीता माझी, पुलिस निरीक्षक, बिसरा, ओडिशा। कोरोना को लेकर हमें ओड़िशा सरकार के सर्कुलर की जानकारी नहीं थी। हमें मोहिपानी से वापस लौटा दिया गया। हमें दोपहर तक कुदलीबाद पहुंचना था। दोपहर में शादी होनी थी। ऐसे में तो समय पर हम बारातियों का वहां पहुंचना मुश्किल हो गया।

       -बुधराम ठठेरा, दूल्हे के पिता, गुवा निवासी। मनोहरपुर सीएचसी में रोजाना 100 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से रैपिड एंटीजन टेस्ट सिर्फ इमरजेंसी वाले मरीज की करनी है। ऐसे में कोरोना जांच के लिए बारातियों के आने से सीएचसी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत सभी को दूसरे राज्यों में जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ रखना जरूरी है। फिर भी लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं।

       -स्वप्नजीत मोहंती, अस्पताल प्रबंधक, मनोहरपुर सीएचसी

chat bot
आपका साथी