जलगांव के हॉस्टल में छात्राओं से जबरन कराया न्यूड डांस, भारतीय जनसभा ने पुलिस पर उठाया सवाल

Jalgaon Case. महाराष्ट्र के जलगांव में एक मार्च को शर्मसार करने वाली घटना हुई। वहां के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से जबरन न्यूड डांस कराया गया था। इसे लेकर भारतीय जन महासभा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 10:08 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:52 PM (IST)
जलगांव के हॉस्टल में छात्राओं से जबरन कराया न्यूड डांस, भारतीय जनसभा ने पुलिस पर उठाया सवाल
भारतीय जन महासभा ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

जमशेदपुर, जासं। महाराष्ट्र के जलगांव में एक मार्च को शर्मसार करने वाली घटना हुई। वहां के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से जबरन न्यूड डांस कराया गया था। इसे लेकर भारतीय जन महासभा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।

जमशेदपुर निवासी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मचंद्र पोद्दार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कहा कि हम महाराष्ट्र के उस एनजीओ को बहुत-बहुत साधुवाद देते हैं, जिसने इस मामले को उजागर किया, वरना कई घटनाओं की तरह इस पर भी पर्दा पड़ा रह जाता। पोद्दार ने कहा कि महिला और बाल कल्याण विभाग की ओर से जलगांव के गणेश कालोनी स्थित इस हॉस्टल में बेसहारा, प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं व लड़कियों के रहने-खाने की व्यवस्था की जाती है। जननायक फाउंडेशन नामक एनजीओ की टीम को जब इस हॉस्टल में कुछ अनैतिक काम किए जाने की जानकारी मिली, तब उन लोगों ने हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं व लड़कियों से बातचीत की, तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। एनजीओ ने इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से की, तब यह मामला उजागर हो सका। पोद्दार ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में आती है। इसमें जांच करने के लिए महिला पुलिस को भेजना था। ऐसा प्रतीत होता है कि वहां सरकार में जो मंत्री और विधायक हैं, वे भी इस प्रकार की आवारगी में लिप्त रहते हैं, तभी बिना सोचे-समझे पुलिस को जाने दिया गया और महिला पुलिस को नहीं भेजा गया।

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

भारतीय जन महासभा ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। संस्था ने कहा कि यहां मंत्री से संतरी तक लापरवाह हैं, कम से कम इस घटना से यही पता चलता है। पोद्दार ने मांग की है कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करके इस प्रकार की लापरवाह व निकम्मी सरकार पर कार्रवाई करें। जो महिलाओं व छात्राओं की रक्षा नहीं कर पा रही हो और जिनका अपने ही पुलिस विभाग पर कंट्रोल नहीं हो, रक्षक ही भक्षक बन गया हो, ऐसी सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी