नुआखाई जुहार भेंट में छाई संबलपुरी संस्कृति की छटा

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में रविवार को नुआखाई जुहार भेंट का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:40 PM (IST)
नुआखाई जुहार भेंट में छाई संबलपुरी संस्कृति की छटा
नुआखाई जुहार भेंट में छाई संबलपुरी संस्कृति की छटा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में रविवार को नुआखाई जुहार भेंट के मौके पर संबलपुरी संस्कृति की छटा देखते ही बन रही थी। राज क्लब गंडा समाज एवं कुड़मी सेना की ओर से आयोजित नुआखाई जुहार भेंट कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने किया। मौके पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन नुआखाई पर्व को झारखंड में राजकीय त्योहार घोषित कर इस दिन अवकाश घोषित करने के लिए सरकार से बात की जाएगी। ओडिशा में गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, यहां भी गंडा को अनुसूचित जाति का दर्जा मिले, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भरत सिंह, सुरंजन राय, शैलेंद्र महतो, संतोष महतो, नरेश टाडिया आदि उपस्थित थे। उधर, सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर में भी झारखंडी गंडा समाज की ओर से नुआखाई जुहार भेंट का आयोजन किया गया।

गोपाल मैदान में भी रविवार को नुआखाई जुहार भेंट के मौके आयोजित संबलपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा मैदान संबलपुरी रंग में रंग गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए संबलपुर से दो सांस्कृतिक ग्रुप शहर पहुंचा था। संबलपुर के कलाकारों ने अपने संस्कृति की ऐसी छटा बिखेरी की लोग झूमने पर मजबूर हो गए। नुआखाई जुहार भेंट के मौके पर गंडा समाज के हिरणदीप, संजय महानंद, कमलेश बिभार, विजय दीप, सागर सोना, राजा नाग, विदेशी महानंद, अनिता बिभार, पम महानंद आदि सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी