Jamshedpur Weather Forecast : अब चढ़ेगा पारा, सुबह में देखने को मिलेगा यह बदलाव, आप भी जानिए

Weather Forecast. कभी धूप तो कभी छांव और बारिश। मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को भी शाम में गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं दिन में आसमान साफ था और धूप खिला हुआ था। लेकिन अब शहर का पारा चढ़ेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 02:44 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 12:13 PM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast : अब चढ़ेगा पारा, सुबह में देखने को मिलेगा यह बदलाव, आप भी जानिए
मौसम में लगातार बदलाव होने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

जमशेदपुर, जासं। Weather Forecast Jharkhand  कभी धूप तो कभी छांव और बारिश। मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को भी शाम में गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं, दिन में आसमान साफ था और धूप खिला हुआ था। लेकिन अब शहर का पारा चढ़ेगा।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आठ फरवरी से शहर के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सात फरवरी को न्यूनतम तापमान 13.4 व अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले एक सप्ताह तक कभी कोहरा तो कभी धुंध छाए रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह शीतलहर की चेतावनी जारी किया है।

मौसम में बदलाव होने से बढ़ रही मरीजों की संख्या

मौसम में लगातार बदलाव होने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में सर्दी-खांसी, एलर्जी, वायरल फीवर, दस्त सहित अन्य रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमजीएम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि हर साल मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। जिन व्यक्तियों का रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें बीमार होने की संभावना अधिक रहती है।

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 7 फरवरी - 13.4 - 28.0 8 फरवरी - 11.0 - 25.0 9 फरवरी - 12.0 - 28.0 10 फरवरी - 12.0 - 29.0 11 फरवरी - 12.0 - 29.0 12 फरवरी - 13.0 - 30.0 13 फरवरी - 13.0 - 30.0

chat bot
आपका साथी