Jamshedpur, Jharkhand Weather: नवंबर माह में इस साल का सबसे ठंड दिन रहेगा 26 व 27, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Jamshedpur Jharkhand Weather नवंबर माह में इस साल का सबसे ठंड दिन 26 व 27 नवंबर को हो सकता है। उस दिन तापमान घटकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जो नवंबर माह में सबसे कम होगा। हालांकि दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 03:23 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand Weather: नवंबर माह में इस साल का सबसे ठंड दिन रहेगा 26 व 27, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
एक सप्ताह तक सुबह व शाम में कोहरे की घनी चादर छाई रहेगी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ठंड की शुरुआत हो गई है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर माह में इस साल का सबसे ठंड दिन 26 व 27 नवंबर को हो सकता है। उस दिन तापमान घटकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जो नवंबर माह में सबसे कम होगा। हालांकि, दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। एेसे में ठंड बढ़ेगी और उससे निपटने के लिए शहरवासी को तैयार रहना होगा।

इधर, बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान लोगों की परेशानी देखी गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक सुबह व शाम में कोहरे की घनी चादर छाई रहेगी। वहीं, 28 व 29 नवंबर को कोहरे के साथ-साथ धुंध भी छाया रहेगा। बुधवार को जमशेदपुर शहर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 32. डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

24 घंटे में 1.4 डिग्री गिरा तापमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर माह से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। एेसे में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के अंदर 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का आंकड़ा देखा जाए तो शहर में तापमान घटकर 10 डिग्री से नीचे आ जाता है। इस दौरान ठंड काफी अधिक बढ़ जाती है।

बढ़ गए अस्थमा के रोगी

शहर में ठंड का असर दिखने लगा है। अस्पतालों में अन्य मरीजों के साथ-साथ अस्थमा के रोगी भी बढ़ गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में अस्थमा, सांस व साइनस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। एमजीएम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि सांस की नलियों में सूजन के कारण सांस की नलियां बहुत ज्यादा सिकुड़ जाती हैं जिससे बलगम जैसा पदार्थ जमा होने लगता है और ये सांस लेने में नलियों को प्रभावित करता है। ठंड के दौरान ठंडी हवाएं सांस की नलियों को ज्यादा टाइट कर देती है। इससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

chat bot
आपका साथी