नहीं हुई बारिश, अब साफ रहेगा आसमान

इसके बाद भी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहतप्रशासन ने कुछ पूजा पंडालों में देवी दुर्गा की प्रतिमा के आगे पर्दा लगवा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:00 AM (IST)
नहीं हुई बारिश, अब साफ रहेगा आसमान
नहीं हुई बारिश, अब साफ रहेगा आसमान

जासं, जमशेदपुर : मौसम विभाग ने शारदीय नवरात्र के दौरान बारिश होने का अनुमान लगाया था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के कारण राज्य के दक्षिणी भाग में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। मौसम साफ रहने के कारण दुर्गोत्सव के सातवें दिन कुछ श्रद्धालु अपने निकटवर्ती पूजा पंडालों में देवी दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। इस वर्ष कोरोना महामारी के बीच हो रहे दुर्गोत्सव में सरकार की ओर से थीम आधारित पंडाल निर्माण पर पाबंदी लगाई गई है। इस वर्ष सिर्फ दुर्गा पूजा की परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है। साधारण और छोटे पूजा पंडाल का निर्माण कर पूजा संपन्न कराया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहतप्रशासन ने कुछ पूजा पंडालों में देवी दुर्गा की प्रतिमा के आगे पर्दा लगवा दिया है। प्रतिमा के आगे पर्दा लगा रहने पर श्रद्धालु मायूस नजर आए। मौसम विभाग ने अब आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है। वैसे आने वाले दो से तीन दिनों में क्षेत्र से मानसून की रवानगी होने वाली है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी