एनआइटी जमशेदपुर के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस अव्वल

एनआइटी जमशेदपुर के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस ब्रांच सबसे अव्वल रहा जबकि दूसरे स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन ब्रांच रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:00 AM (IST)
एनआइटी जमशेदपुर के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस अव्वल
एनआइटी जमशेदपुर के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस अव्वल

जासं, जमशेदपुर : एनआइटी जमशेदपुर के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस ब्रांच सबसे अव्वल रहा, जबकि दूसरे स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन ब्रांच रहा। एनआइटी जमशेदपुर के ट्रेनिग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा जारी डाटा के अनुसार सत्र 2020-21 के 506 छात्रों में 461 छात्रों का प्लेसमेंट ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में हो चुका है। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए इस साल आइआइएम अहमदाबाद के लिए एक आइआइएससी बेंगलुरू के लिए एक, एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के लिए एक, अमेरिका बेस्ड यूनिवर्सिटी के लिए 2 तथा आइआइटी 2, मैनेजमेंट संस्थान में 3 छात्रों का चयन किया गया है।

-------

किस ब्रांच के कितने छात्रों का हुआ चयन

ब्रांच का नाम - प्लेसमेंट का प्रतिशत - सर्वाधिक पैकेज (सालाना लाख में)- औसत पैकेज (सालाना लाख में)

1. कंप्यूटर साइंस - 100 - 37.5 - 15.50

2. सिविल इंजीनियरिग - 75.66 - 11.30 - 6.30

3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग - 92.60 - 17.00 - 7.70

4. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन - 96.15 - 30.00 - 11.47

5. प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल - 86.11 - 13.54 - 6.30

6. मेटालर्जिकल एंड मेटेरियल - 84.21 - 11.30 - 6.05

7. मेकेनिकल इंजीनियरिग - 93.98 - 15.00 - 7.50

-------

टॉप टेन सर्वाधिक पैकेज देने वाली कंपनी

कंपनी का नाम - सर्वाधिक पैकेज (सालाना लाख में)

डीई शॉ - 37.5

अमेजन - 30.00

माइंड टिकल - 25.10

मीशो - 25.00

गोल्डमेन सचस - 23.00

डील शेयर - 20.00

लोयेस इंडिया - 19.34

ब्लूजटेक्स - 18.00

मेंटर ग्राफिक्स - 17.00

ओला - 16.00

------------------------

एक जुलाई से प्रारंभ होगा नया प्लेसमेंट

ट्रेनिग एवं प्लेसमेंट सेल से मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2021-22 के अंतिम वर्ष के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट एक जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए 150 कंपनी अब तक रजिस्टर कर चुके हैं। प्लेसमेंट ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन यह कोविड गाइडलाइन पर निर्भर होगा।

chat bot
आपका साथी