टाटा-रांची मार्ग पर नकली पिस्तौल का भय दिखा लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आधा दर्जन ट्रकों को बनाया था निशाना

NH 33 Robber Gang टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 स्थित सरायकेला-खरसावां के चांडिल में ट्रक और ट्रेलर चालकों से नगद और मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को चांडिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:53 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:53 PM (IST)
टाटा-रांची मार्ग पर नकली पिस्तौल का भय दिखा लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आधा दर्जन ट्रकों को बनाया था निशाना
गिरोह ने आधा दर्जन ट्रक चालकों से लूटपाट को अंजाम दिया था।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता । टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 स्थित चांडिल में ट्रक और ट्रेलर चालकों से नगद और मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को चांडिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से नकली पिस्तौल, लूट के 11 मोबाइल और दो बाइक बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र निवासी रामजान, जावेद, मुश्ताक और रांची जिले का सोनू है।

गिरोह के सदस्य नकली पिस्तौल का भय दिखा लूटपाट करते थे। विगत 11 जुलाई को गिरोह ने चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा में एक ट्रक चालक से दो मोबाइल और रुपये लूट लिए थे। चालक की शिकायत पर चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसकी जांच चांडिल थाना की पुलिस कर रही थी। चांडिल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास से लूट की नौ मोबाइल बरामद की गई है। टाटा-रांची मार्ग पर गिरोह ने आधा दर्जन ट्रक चालकों से लूटपाट को अंजाम दिया था। चालकों से लूटे गए नौ मोाबाइल गिरोह के पास से मिले हैं। आरोपितों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी को अदालत में प्रस्तुत करने के बाद सरायकेला जेल भेज दिया गया। चांडिल थाना की पुलिस ने अच्छा काम किया है।

फायरिंग मामले का आरोपित पुलिस रिमांड से वापस

पूर्वी सिंहभूम जिले के चांडिल थाना की पुलिस ने व्यवसायी पर फायरिंग करने के आरोपित विजय कुमर चंद्रवंशी को 48 घंटे की रिमांड पर लिया था। पूछताछ की कार्रवाई के बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपित को मंगलवार को पुलिस ने घाटशिला अदालत में प्रस्तुत किया। जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया। आरोपित और उसके साथियों ने जादुगोड़ा में व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग को अंजाम दिया था। फायरिंग की घटना में व्यवसायी बाल-बाल बच गए थे। पुलिस की यह बडी कामयाबी मानी जा रही है।

chat bot
आपका साथी