NH 33 Accident : टाटा-रांची मार्ग पर हादसे में जमशेदपुर के मानगो के दो युवक की मौत

NH 33 Accident हादसों के लिए कुख्यात सडक पर फिर हादसा हुआ। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 चिलगू में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जमशेदपुर के मानगो के निवासी थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 04:50 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 08:35 AM (IST)
NH 33  Accident : टाटा-रांची मार्ग पर हादसे में जमशेदपुर के मानगो के दो युवक की मौत
एजाज खान की मां ने बताया कि बेटे ने प्रेम विवाह किया था।

जमशेदपुर, जासं। NH 33 Accident हादसों के लिए कुख्यात सडक पर फिर हादसा हुआ। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 चिलगू में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जमशेदपुर के मानगो के निवासी थे। घटना शनिवार देर रात की है।

चांडिल थाना प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई यह पता नही चल पाया है, लेकिन किसी अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल हो गए थे। एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल घायलों को भेजवाया गया था। अस्पताल में एजाज खान उर्फ सद्दाम की मौत हो गई जबकि उसके एक परिचित को टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां रविवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। इधर, एजाज खान की मां ने बताया कि बेटे ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही बेटा पत्नी को लेकर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में रहने लगा था। बाद में बेटे को बहू ने छोड़ दिया था। हादसे की जानकारी रविवार सुबह मिलने पर वह एमजीएम अस्पताल पहुंची। वह बर्मामाइंस में रहती है।

इस सडक पर हादसे आम

गौरतलब है एनएच पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र भिलाई पहाड़ी में हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार मृत्युंजय चक्रवती की मौत हो गई थी। मृतक पुजारी थे। वहीं डेमकाडीह में ट्रेलर की चपेट मे आने से ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी एमजीएम अस्पताल में दाखिल है। एमजीएम थाना की पुलिस ने ट्रेलर, ऑटो और हाइवा को जब्त किया था।

chat bot
आपका साथी