गंगाधर पांडा कोल्‍हान विश्वविद्यालय के नए कुलपति, अरुण कुमार सिन्‍हा होंगे प्रति कुलपति Jamshedpur News

बुधवार की शाम को झारखंड के विभिन्‍न विश्‍वविद़यालयों के कुलपतियों व प्रति कुलपतियों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी गई।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 08:23 AM (IST)
गंगाधर पांडा कोल्‍हान विश्वविद्यालय के नए कुलपति, अरुण कुमार सिन्‍हा होंगे प्रति कुलपति Jamshedpur News
गंगाधर पांडा कोल्‍हान विश्वविद्यालय के नए कुलपति, अरुण कुमार सिन्‍हा होंगे प्रति कुलपति Jamshedpur News

जमशेदपुर/रांची (जेएनएन)। लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्‍म हो गया। कोल्‍हान विश्‍वविद़यालय को नया कुलपति मिल गया है। सरकार की ओर से बुधवार की शाम को झारखंड के विभिन्‍न विश्‍वविद़यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी गई।

 सरकार की ओर से बुधवार की शाम को झारखंड के विभिन्‍न विश्‍वविद़यालयों के कुलपतियों  व प्रति कुलपतियों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी गई। इसके अनुसार कोल्‍हान विश्‍वविद़यालय चाईबासा के नए कुलपति गंगाधर पांडा होंगे। ज्ञात हो कि कोल्‍हान विश्‍वविद़यालय के कुलपति के रूप में डॉ शुक्‍ला महां‍ति का कार्यकाल पूरा हो चुका है। सरकार की ओर से अगले आदेश तक उनके सेवा को विस्‍तार दिया गया था। अब बुधवार को यह तय हो गया कि गंगाधर पांडा कोल्‍हान विवि के नए कुलपति होंगे। वहीं इन विश्‍वविद़यालयों के प्रति कुलपतियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। कोल्‍हान विश्‍वविद़यालय के प्रति कुलपति अरुण कुमार सिन्‍हा होंगे। 

पुरी संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं गंगाधर पांडा

कोल्‍हान विश्‍वविद़यालय के नए कुलपति प्रोजेक्ट गंगाधर पांडा ओडिशा स्थित पुरी संस्‍कृत विश्‍वविद़यालय के कुलपति रह चुके हैं। इसके पूर्व वे उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  

कुलपतियों की नियुक्ति

मुकुल नारायण : बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग

सोना झरिया मिंज : सिदो कान्हू विवि, दुमका

राम लखन सिंह : नीलांबर पीताम्बर  विश्वविद्यालय पलामू

गंगाधर पांडा : कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा

प्रति कुलपतियों की नियुक्ति 

कामिनी कुमारी - रांची विवि, रांची 

अजीत कुमार सिन्‍हा - विनोबा भावे विवि, हजारीबाग

दीपनारायण यादव - नीलांबर पीतांबर विवि, पलामू

अरुण कुमार सिन्‍हा- कोल्‍हान विवि, चाईबासा

chat bot
आपका साथी