Coronavirus Live Update : डबल म्यूटेंट स्ट्रेन ढा रहा कहर, 24 घंटे में 40 परिवार के पूरे सदस्य मिले पॉजिटिव, चपेट में 360 घर

Corona News शहर में कोरोना के नए स्ट्रेन कहर बरपा रहा है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। न रोकने का उपाय सूझ रहा है और न ही इलाज के तरीके समझ में आ रहा है। ऐसे में आपको काफी सतर्क होने की जरूरत है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:02 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:02 AM (IST)
Coronavirus Live Update : डबल म्यूटेंट स्ट्रेन ढा रहा कहर, 24 घंटे में 40 परिवार के पूरे सदस्य मिले पॉजिटिव, चपेट में 360 घर
जमशेदपुर में भी डबल म्यूटेंट स्ट्रेन ढा रहा कहर

अमित तिवारी, जमशेदपुर : शहर में कोरोना के नए स्ट्रेन कहर बरपा रहा है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। न रोकने का उपाय सूझ रहा है और न ही इलाज के तरीके समझ में आ रहा है। ऐसे में आपको काफी सतर्क होने की जरूरत है। खासकर होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को। क्योंकि, नए स्ट्रेन का वायरस काफी मजबूत है। थोड़ा सा भी लापरवाही महंगा पड़ सकता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि 10 से 15 मिनट के अंदर पूरे परिवार के सभी सदस्यों को यह वायरस अपने चपेट में ले सकता है। ऐसे में होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग नियम का सख्ती से पालन करें। होम आइसोलेशन में फिलहाल लगभग 1700 लोग है। कोरोना के दूसरे लहर में एक-एक घर के पूरे सदस्य तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। बीते रविवार को 40 घर ऐसा मिला, जिसके पूरे परिवार के सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। अब तक 360 से अधिक घर इसके चपेट में आ चुका है। वहीं, कई घरों में दो से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।

जमशेदपुर के साकची बाजार में लगी भीड़ जो संक्रमण फैला रहे हैं। 

एक-एक परिवार के 10 से 12 लोग भी मिल रहे संक्रमित

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दूसरे लहर में लगभग सात घर ऐसा भी मिला हैं जिसके एक-एक परिवार के 10 से 12 लोग संक्रमित हैं। इसमें से अधिकांश अस्पतालों में भर्ती है तो कुछ स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं। वहीं, अधिकांश घरों में दो से चार लोगों की संख्या अधिक है, जिसका पूरा परिवार संक्रमित हुआ है।

ड्यूटी करने वाले भी घर में अलग रहें

जो लोग बाहर ड्यूटी करने जाते हैं या फिर जिनका हमेशा आना-जाना लगा रहता है वे घर में एक अलग रूम में रहें। क्योंकि उनमें संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है। उनके घर में अगर कोई बुजुर्ग है तो उनके पास बिल्कुल नहीं जाए। साथ ही समय-समय पर वे अपनी कोरोना जांच भी कराते रहें। किसी तरह का लक्षण सामने आए तो उसे नजरअंदाज नहीं करें।

24 हजार से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित

पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक 24 हजार 399 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें शहरी क्षेत्र अधिक प्रभावित रहा है। जिले में कुल तीन हजार 378 एक्टिव केस है। इसमें शहरी क्षेत्र के 3280 व ग्रामीण क्षेत्र के 98 शामिल हैं।

"होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को सख्ती से नियम का पालन करने की जरूरत है। क्योंकि संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। शहर में यूके व डबल म्यूटेंट स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है। मास्क का उपयोग हर कोई करें।"

- डॉ. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी।

"किसी में भी कोरोना का लक्षण लगता है तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर इलाज शुरू करें। जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करें, क्योंकि तेजी से फैल रहा संक्रमण।"

- डॉ. असद, महामारी रोग विशेषज्ञ।

chat bot
आपका साथी