Jamshedpur Crime: पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में डायन के संदेह में भतीजा ने चाचा की कर दी हत्या

Jamshedpur Crime झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के खेजूरदारी में भतीजा ने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या मामले में महेंद्र सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ झारखंड डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:55 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:55 PM (IST)
Jamshedpur Crime: पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में डायन के संदेह में भतीजा ने चाचा की कर दी हत्या
यहां पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के खेजूरदारी में चेपा सोरेन की डायन बिसाही के संदेह में कुदाल से मारकर उसके ही भतीजा महेंद्र सोरेन ने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या मामले में महेंद्र सोरेन को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ गुड़ाबांदा थाना में जमुना सोरेन की शिकायत पर झारखंड डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

साकची में बंद क्वार्टर में मिली लाश

साकची थाना क्षेत्र तमारिया रोड स्थित एक बंद पड़े टाटा स्टील के क्वार्टर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। शव तीन दिन पुराना है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोनारी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

सोनारी थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन बस्ती बी ब्लॉक निवासी विकास जोजोवार ने अपने घर में फांसी लगाकर शनिवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस को स्वजनों ने खुदकुशी के कारण से अनभिज्ञता जाहिर की। मामले का पता पुलिस लगा रही है।

chat bot
आपका साथी