कदमा के तालाब पर कब्जा मामले में झामुमो नेता ने किया पलटवार

मनोज झा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी और कांग्रेस के मानगो प्रखंड के प्रभारी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:07 PM (IST)
कदमा के तालाब पर कब्जा मामले में झामुमो नेता ने किया पलटवार
कदमा के तालाब पर कब्जा मामले में झामुमो नेता ने किया पलटवार

जासं, जमशेदपुर : कदमा स्थित नील सरोवर छठ घाट पर घाट समिति के अध्यक्ष मनोज झा ने झामुमो नेता पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। मनोज झा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी और कांग्रेस के मानगो प्रखंड के प्रभारी हैं। इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला सचिव लालटू महतो ने नील सरोवर के पास शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि नील सरोवर की जमीन कब्जा की जा रही है। वास्तव में उन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा साजिश कर नील सरोवर की जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। लालटू ने बताया कि नील सरोवर की जमीन स्वर्गीय गणेश महतो के नाम से है। 27 नवंबर को आदिवासी सरना कोड झारखंड विधानसभा में पारित होने की खुशी में नील सरोवर के पास खुशी मनाई गई थी और लड्डू वितरण किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान हम लोगों ने अपनी जमीन में पार्टी के झंडे लगाए। जब जमीन ही हमारी है तो कब्जे वाली बात कहां से आ गई। हम मांग करेंगे कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि नील सरोवर की जमीन को कब्जा किया जा रहा है उनका मकान भी नील सरोवर की जमीन पर ही बना है। इसकी जांच होनी चाहिए कि वह जमीन किसकी है। इस प्रेस वार्ता में झामुमो के जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, स्वर्गीय गणेश चंद्र महतो की धर्मपत्नी सावित्री महतो, बेटी अनिता महतो, दामाद संदीप महतो, चित्रा महतो, गोपाल महतो, वेंकट राव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी