Chaibasa Naxali Murder: नक्सलियों ने फिर बहाया ग्रामीण का खून, सोनुवा में एसपीओ बताकर युवक को मारी गोली

Chaibasa Naxali Murderझारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने एकबार फिर खून बहाया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या दी। भाकपा माओवादियों ने सोनुवा थानाक्षेत्र के कुदाबुरु गांव में एसपीओ बताकर डोम चाकी नामक युवक को गोली मारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 10:49 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:53 AM (IST)
Chaibasa Naxali Murder: नक्सलियों ने फिर बहाया ग्रामीण का खून, सोनुवा में एसपीओ बताकर युवक को मारी गोली
सोनुवा में घटना स्थल से पुलिस ने बरामद किया पर्चा। जागरण

सोनुवा (पश्चिमी सिंहभूम), जासं। झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने एकबार फिर खून बहाया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या दी। भाकपा माओवादियों ने सोनुवा थानाक्षेत्र के कुदाबुरु गांव में एसपीओ बताकर डोम चाकी नामक  युवक को गोली मारी।

घटनास्थल पर शव के पास भाकपा माओवादी संगठन का पर्चा छोड़ा हुआ है, जिसमें डोम चाकी को एसपीओ बताकर मौत की सजा देने का बात लिखी गइ है। जबकि एक पर्चा में भाकपा माओवादी संगठन ने डोम चाकी पर आम जनता को धमकाने औऱ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शव के पास घटनास्थल पर गोली के कई खोके भी गिरे हुए हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को डोम चाकी अपनी बेटी के साथ साईकिल से सोनुवा गया हुआ था। वापसी के दौरान करीब तीन-चार बजे गांव से कुछ दूर पहले मोटरसाईकिल सवार दो युवकों ने उसे रोककर गोली मारकर हत्या कर दी।

इस तरह की वारदात आम

सोनुवा नक्सल प्रभावित इलाका है। इसे इलाके में इस तरह की वारदात आम है। पिछले वर्ष भी भाकपा माओवादी नक्सलियों ने थानाक्षेत्र के भालुरूंगी गांव निवासी 37 वर्षीय युवक राजकिशोर गोप की रात को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा चौक में गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सली संगठन ने घटनास्थल पर कई पोस्टर लगाकर घटना की जिम्मेदारी लेते हुए राजकिशोर पर पुलिस का जासूस और मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक तीर बम भी बरामद किया था, जिसे बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) टीम द्वारा विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया था। घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया गया था। राजकिशोर मुर्गा, बकरा इत्यादि ग्रामीण इलाके से खरीद कर अपने गांव में काटकर बेचता था। वह सरजामबुरु जंगल के तरफ बकरा, मुर्गा लाने गया था। इसी दौरान नक्सली उसे पकड़कर ले गये थे। बाद में कुईड़ा चौक लाकर नक्सलियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि घटना को भाकपा माओवादी के मिसिर बेसरा और लाल चन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल के निर्देश पर 15-20 नक्सलियों ने अंजाम दिया।

chat bot
आपका साथी