Natural Gift Oxygen : ऑक्सीजन है वरदान के तहत मानगो नगर निगम के पदाधिकारी ने लगाया पौधा

Natural Gift Oxygen दैनिक जागरण का अभियान ऑक्सीजन है वरदान के तहत गुरुवार को मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने पौधारोपण किया। कुमरूम बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीपक सहाय ने गुलमोहर का पौधा लगाया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:23 PM (IST)
Natural Gift Oxygen : ऑक्सीजन है वरदान के तहत मानगो नगर निगम के पदाधिकारी ने लगाया पौधा
गुलमोहर का पौधा लगाते मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय।

जमशेदपुर, जासं। दैनिक जागरण के अभियान ऑक्सीजन है वरदान के तहत गुरुवार को मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने पौधारोपण किया। कुमरूम बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीपक सहाय ने गुलमोहर का पौधा लगाया और इसे पेड़ बनाने तक देख-रेख करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दीपक सहाय ने गुलमोहर का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए दैनिक जागरण की ओर से जो अभियान चलाया जा रहा है, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के अभियान से हमने भी सीख ली है कि मानगो नगर निगम इलाके की खाली पड़ी जमीन पर पाैधारोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि मानगो को पूरी तरह हरियाली की चादरों से ढक देना है। उन्होंने कहा कि जागरण के अभियान में नगर निगम की ओर से जो भी मदद की जरूरत होगी की जाएगी। दीपक सहाय ने मानगोवासियों से आह्वान किया कि दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान का हिस्सा बनें और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में मदद करें।

गुलमोहर पौधा लगाने से फायदे ही फायदे

वैसे तो गुलमोहर के पौधे को सुंदरता के लिए जाना जाता है। गुलमोहर दो प्रकार के होते हैं। एक लाल गुलमोहर तथा दूसरा पीला गुलमोहर। फूलों के रंग के आधार पर इसके औषधीय गुण भी अलग होते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमाहेर के पेड़ पत्तियों की जगह पर फूल से लदे होते हैं। सनातन धर्म में गुलमोहर के फूल को पवित्र माना जाता है। उसी तरह आयुर्वेद में गुलमोहर को औषधीय गुणों से जाना जाता है।

  लाल गुलमोहर के औषधीय गुण - इसके फूल एवं फलियाें में खाने की इच्छा बढ़ाने वाले व पोषक होते हैं। लाल गुलमोहर सामान्य कमजोरी, प्यास, अतिसार या दस्त, खून की कमी, पीलिया एवं मधुमेह में लाभदायक होता है।

- पीला गुलमोहर का औषधीय गुण - पीला गुलमोहर ठंडा तथा तीनों दोषों को दूर करने वाला होता है। गठिया व साइनस नाशक होता है। इसके तने की छाल काे पीसकर लगाने से चोट से निकलने वाले खून को रोकने में मदद करती है।

chat bot
आपका साथी