Natural Gift Oxygen : दैनिक जागरण का अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए है प्रेरक : जेपी यादव

दैनिक जागरण का ऑक्सीजन है वरदान अभियान हम सबों के लिए प्रेरक है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। यह कहना था जुगसलाई नगर परिषद के विशेष कार्यपदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव का।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:52 PM (IST)
Natural Gift Oxygen : दैनिक जागरण का अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए है प्रेरक : जेपी यादव
आरपी पटेल स्कूल परिसर में पौधरोपण करते जुगसलाई नगरपालिका के विशेष कार्य पदाधिकारी जेपी यादव।

जमशेदपुर, जासं। दैनिक जागरण का ऑक्सीजन है वरदान अभियान हम सबों के लिए प्रेरक है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। यह कहना था जुगसलाई नगर परिषद के विशेष कार्यपदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव का।

दैनिक जागरण द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेपी यादव ने जुगसलाई स्थित आरपी पटेल स्कूल के प्रांगण में महोगनी का पौधा लगाया। इस अवसर पर जेपी यादव ने कहा कि कोरोना महामारी जब चरम पर थी तब ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही दैनिक जागरण ने जिस प्रकार पौधारोपण अभियान चलाकर जन-जन को जगाने का काम कर रहा है यह हम सभी के लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान में जुगसलाई नगर परिषद भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान से सीखना चाहिए और अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगााना चाहिए। जुगसलाई नगर परिषद के विशेष कार्यपदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने निश्चय किया है कि उनके क्षेत्र में जहां खाली जगह है, वहां पौधारोपण किया जाए ताकि आम जनता में भी पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि आमलोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए भी परिषद की आेर से अभियान चलाया जाएगा।

महोगनी के पौधे बहुउपयोगी

महोगनी के पौधे बहुउपयोगी होते हैं। महोगनी के पेड़ की लकड़ी और पत्ता से कैंसर रोधी दवा बनाई जाती है। कैंसर के अलावा ब्लडप्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह समेत कई प्रकार के बीमारियों में लाभदायक होता है। महोगनी की लकड़ी से जहाज, वाद्य यंत्र व फर्नीचर बनाए जाते हैं। इस पौधे की खासियत यह है कि यदि 50 डिग्री तापमान में भी सर्वाइव करता है। यही कारण है कि आज के समय महोगनी पौधे लगाने का प्रचलन बढ़ा है। यह पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी शुभ संकेत है।

chat bot
आपका साथी