रांची में होगी राष्ट्रीय जनजातीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, सात हजार तीरंदाज साधेंगे निशाना Jamshedpur News

National tribal archery competition. राष्ट्रीय जनजातीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रांची में होगी। इसमें देश भर के 700 जिलों के सात हजार से अधिक तीरंदाज निशाना साधेंगे ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 12:25 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 12:25 PM (IST)
रांची में होगी राष्ट्रीय जनजातीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, सात हजार तीरंदाज साधेंगे निशाना Jamshedpur News
रांची में होगी राष्ट्रीय जनजातीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, सात हजार तीरंदाज साधेंगे निशाना Jamshedpur News
जमशेदपुर, जासं। मार्च-अप्रैल में रांची में राष्ट्रीय जनजातीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के 700 जिलों के सात हजार से अधिक तीरंदाज शिरकत करेंगे।  इसके लिए 28 व 29 फरवरी को रांची स्थित स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं का भारतीय खेल मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल जायजा लेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर लोगों को खेल के क्षेत्र में अपना कुछ न कुछ योगदान देना चाहिए। चाहे वह रिसोर्स से हो या सपोर्ट।  
 भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा में उक्त बातें जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स में आयोजित स्वागत समारोह में कही। केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह प्रतियोगिता भारतीय तीरंदाजी को वैश्विक स्तर पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके मुंडा ने कहा कि राज्य में 40 एकलव्य स्कूल खोलने की योजना है, जिसमें तीरंदाजी खेल को अनिवार्य किया जाएगा। इसका खाका भी तैयार हो रहा है। भविष्य में हरेक प्रखंड में एक एकलव्य स्कूल खोलने की योजना पर काम चल रहा है।
बेली बोधनवाला ने सराहा
इस अवसर पर झारखंड तीरंदाजी संघ के बेली बोधनवाला ने अर्जुन मुंडा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में तीरंदाजी को काफी बढ़ावा मिला। स्वर्णपरी दीपिका कुमारी जिस तीरंदाजी अकादमी में टाटा तीरंदाजी अकादमी पहुंची, उस अकादमी की नींव अर्जुन मुंडा ने ही रखी थी। सरायकेला स्थित अर्जुन तीरंदाजी अकादमी सफलता ने नित नए सोपान रच रहा है। 
अर्जुन मुंडा का स्‍वागत
भारतीय तीरंदाजी संघ का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जेआरडी टाटा स्पटो्र्स कांप्लेक्स पहुंचे अर्जुन मुंडा का तीरंदाजों ने भव्य स्वागत किया। जेआरडी के मुख्य द्वार पर ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया गया। टाटा तीरंदाजी अकादमी व बर्मामाइंस स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 
ये रहे मौजूद
स्वागत समारोह में तीरंदाजी कोच हरेंद्र सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ के दिनेश कुमार, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त तीरंदाज पूर्णिमा महतो, सुशांतो पात्रा, राजीव रंजन सिंह, अनिल कुमार, करण, बीएस राव, एस मोहंती, प्रकाश, शिशिर सहित अन्य मौजूद थे। 
 
chat bot
आपका साथी