Lok Adalat in Jamshedpur: राष्ट्रीय लोक अदालत मेंं 7581 मामलों का निष्पादन, 15 करोड़ 38 लाख की वसूली

Lok Adalat in Jamshedpur लोक अदालत मुकदमों को सुलझाने में काफी मददगार बन रही है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जमशेदपुर एवं घाटशिला कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों मामले सुलझे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 09:14 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:14 AM (IST)
Lok Adalat in Jamshedpur: राष्ट्रीय लोक अदालत मेंं 7581 मामलों का निष्पादन, 15 करोड़ 38 लाख की वसूली
जमशेदपुर व घाटशिला कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जमशेदपुर एवं घाटशिला कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हाइब्रिड माध्यम से किया गया। इसका ऑनलाइन उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और बताया आज देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान न्यायाधीश के साथ-साथ परिवार न्यायालय कोर्ट के नीरज श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।

जमशेदपुर न्यायालय में लोक अदालत के लिए 15 और घाटशिला न्यायालय में 2 बेंच का गठन किया गया जिसमें कुल 7581 मामलों का निष्पादन किया गया। 15,38,28,769 (पंद्रह करोड़ अड़तीस लाख अठाईस हजार सात सौ उन्हतर रुपए की वसूली की गई। इस बार चेक बाउंस के मामलों के निष्पादन हेतु स्पेशल ड्राइव चलाया गया था जिस पर कुल 149 मामलों का निष्पादन किया गया। बाल मजदूरी प्रतिषेध अधिनियम के मामलों का भी निष्पादन किया गया एवं झारखंड में पहली बार इस अधिनियम के तहत पीड़ित बच्चों को सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। जनवरी 2020 में एक बुजुर्ग दंपति के पुत्र की मृत्यु मोटर वाहन दुर्घटना में हो गई थी। बुजुर्ग माता-पिता को 600000 (साठ लाख) रुपया का चेक मुआवजा के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार ने दिया। फैमिली कोर्ट के बेंच में 25 मामलों में पति-पत्नी को मिलाया गया। एक मामले में पति -पत्नी चार सालों से अलग रह रहे थे। पति ने फैमिली कोर्ट में दाम्पत्य जीवन पुनर्स्थापना के लिए आवेदन दिया था। इस मामले को प्री लोक अदालत ऑनलाइन सेशंस में भी रखा गया था । पति-पत्नी को समझाया गया एवं दोनों के बीच के झगड़े को इस लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया गया। अभी दोनों खुशी-खुशी साथ रह रही हैं।

chat bot
आपका साथी