Food and Recipes : दक्षिण भारत के प्रत्येक घर में बनती है नारियल व दही की चटनी, जानिए इसे बनाने की विधि

Food and Recipes अगर आप स्वादिष्ट व चटपटी चटनी का मजा लेना चाहते हैं तो दक्षिण भारत के हर घर में बनने वाली नारियल व दही की चटनी आजमा सकते हैं। यह न सिर्फ पेट को ठंडा रखता है बल्कि कई बीमारियों को दूर भी भगाता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:25 AM (IST)
Food and Recipes : दक्षिण भारत के प्रत्येक घर में बनती है नारियल व दही की चटनी, जानिए इसे बनाने की विधि
क्षिण भारत के प्रत्येक घर में बनती है नारियल व दही की चटनी, जानिए इसे बनाने की विधि

जमशेदपुर, जासं। दक्षिण भारत के प्रत्येक घरों में नारियल व दही की चटनी अक्सर एक स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में देखा जाता है। जब भी यह व्यंजन अन्य समुदाय के लोग खाते हैं तो इसकी तारीफ करते नहीं थकते। अगर आपके घर में सब्जी नहीं बनी है तो इसे आप चावल व रोटी के साथ खा सकते हैं। यह पेट को ठंडा भी करता है। आज हम इस नारियल और दही की चटनी को बनाने को लेकर विस्तार से बता रहे हैं। इसे बनाने की प्रक्रिया भी सबसे सरल है।

ऐसी है नरियल चटनी बनाने की पूरी प्रक्रिया

नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें तथा नारियल का चूर्ण लें। बर्तन में आवश्यकतानुसार चूर्ण किए गए नारियल के अनुसार दहीं ले लें। इसके बाद ग्राइंडर जार में नरियल का चूर्ण, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद पूरे मिश्रण को दही में डालकर अच्छी तरह फेंट लें।  अब मध्यम आंच पर बर्तन को रखें तथा उसमें तेल डालकर गर्म करें। आपकी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद इस तेल में राई, करिया पत्ता और हींग तथा पांच फोडन डालकर हल्का भुंज लें। जब भुंज जाए तो इसे चटनी पर डाल दें। साथ कच्चा प्याज आवश्यकतानुसार इच्छानुसार डाल दें। अब पूरी तरह से यह नरियल व दही की चटनी बनकर तैयार हैं।

अक्सर दक्षिण भारतीय शादी ब्याह में भी इस व्यंजन को देखा जा सकता है। इसकी रुचि अब बढ़ गई है। दक्षिण भारत समाज के नागराजू बताते हैं कि इस चटनी को आप डोसा, इडली और खानें सब्जी के साथ भी खा सकते हैं। आप इसे समोसा, बोंडा एवं बड़ा के साथ भी खा सकते हैं। इन व्यंजनों के साथ इस चटनी के साथ खाने से आपके स्वाद को और बढ़ा देता है।

चटनी के ये सामग्री है आवश्यक नारियल और दही की चटनी के लिए आधा कप नारियल कद्दूकस किया हुआ चार चम्मच भुनी हुई चने की दाल चार चम्मच दही, थोड़ी सी अदरक दो हरि मिर्च, दस करिया पत्ता एक चम्मच राई, एक चुटकी हींग नमक तेल जरूरत के अनुसार कच्चा प्याज जरूरत के अनुसार, पांच फोड़न।

chat bot
आपका साथी