Jubilee Park Jamshedpur Issues : जुबिली पार्क के मुद्दे पर अर्जुन मुंडा, विद्युत महतो व सरयू राय से मिला नागरिक सुविधा मंच, सड़क खोलने की मांग

Jubilee Park Jamshedpur Issues मंच के अधिकाप्रतिनिधियों ने इन नेताओं से कहा कि जिला प्रशासन बेबस दिख रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक अधिकार लेने का कानून मेंर है लेकिन जनता की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:20 PM (IST)
Jubilee Park Jamshedpur Issues : जुबिली पार्क के मुद्दे पर अर्जुन मुंडा, विद्युत महतो व सरयू राय से मिला नागरिक सुविधा मंच, सड़क खोलने की मांग
बढ़ रही जमशेदपुर की आबादी, ट्रैफिक व्यवस्था अनियंत्रित।

जमशेदपुर, जासं। जुबिली पार्क के मुद्दे पर नागरिक सुविधा मंच के प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक सरयू राय से मिले। मंच के संयोजक शशि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को संयोजक मंडली ने मांगपत्र सौंपते हुए जुबिली पार्क का मेन गेट और मुख्य सड़क खुलवाने का आग्रह किया।

मंच ने बताया कि किस प्रकार शिड्यूल-3 की जमीन की प्रकृति बदल कर 80 वर्ष पुरानी सड़क को बंद कर दिया गया। आवागमन के रास्ते को बंद कर देने से सोनारी-कदमा सहित सभी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। दो वर्ष से जुबिली पार्क का गेट बंद है, लेकिन इसे लेकर सरकार या जिला प्रशासन से किसी प्रकार का नोटिफिकेशन आज तक जारी हुआ है।

बढ़ रही आबादी, ट्रैफिक व्यवस्था अनियंत्रित

आज जमशेदपुर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। जमशेदपुर की ट्रैफिक बिल्कुल ही अनियंत्रित हो चुकी है। कब किसकी मौत हो जाए कब कौन दफन हो जाए यह समझ के बाहर है। स्ट्रेट माइल रोड इतनी बड़ी आबादी के घनत्व को नहीं संभाल सकता। आए दिन जाम के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। आज इसका असर जमशेदपुर के आवागमन एवं ट्रैफिक पर पड़ रहा है। इसलिए हम आपसे अपील करते हैं कि हमें जो पहले की व्यवस्था कायम थी, उसे पुनः लागू करने में हम सबों की मदद करें, हम सब आपके आभारी रहेंगे।

बेबस दिख रहा जिला प्रशासन

मंच के  अधिकाप्रतिनिधियों ने इन नेताओं से कहा कि जिला प्रशासन बेबस दिख रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक अधिकार लेने का कानून मेंर है, लेकिन जनता की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।  हमें पूर्ण विश्वास है आप सभी जनप्रतिनिधि जमशेदपुर की जनता के दर्द को आगे बढ़ाएंगे। हम लगातार नागरिक सुविधा मंच के लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत हैं। इसके लिए हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हमें आपकी मदद की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल में रहे शामिल

जनप्रतिनिधियों से मिलने वालों में शशि कुमार मिश्रा, लल्लन चौहान, अमरेंद्र मलिक, हृदयानंद तिवारी, सत्येंद्र पासवान, कमलेश सिंह, भूषण दीक्षित, केशव सिंह, राकेश दुबे, पहाड़ सिंह, रविकांत भोजपुरिया, शैलेंद्र मिश्रा, राजा चक्रवर्ती, राहुल तिवारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी