Jubilee Park Jamshedpur :जुबिली पार्क के गेट पर खूब बंटा लड्डू, नागरिक सुविधा मंच ने हर राहगीर का मुंह कराया मीठा

Jubilee Park Jamshedpur भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जुबिली पार्क का गेट खुलना जनभावनाओं की जीत है। टाटा कंपनी ने तो मन बना ही लिया था कि पार्क को हमेशा के लिए बंद कर देना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:15 PM (IST)
Jubilee Park Jamshedpur :जुबिली पार्क के गेट पर खूब बंटा लड्डू, नागरिक सुविधा मंच ने हर राहगीर का मुंह कराया मीठा
नागरिक सुविधा मंच के सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है।

जमशेदपुर, जासं। जुबिली पार्क का गेट करीब डेढ़ साल बाद रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खोला था। इससे तमाम शहरवासियों के साथ नागरिक सुविधा मंच के सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है। मंच ने सोमवार को जुबिली पार्क के गेट पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। मंच के मुख्य संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह व चंद्रशेखर मिश्रा को मंच के संयोजक शशि कुमार मिश्रा ने सबसे पहले लड्डू खिलाया, तो मानगो के भाजपा नेता विकास सिंह ने भी अभय सिंह को लड्डू खिलाकर आंदोलन की सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर मंच के सदस्यों ने पार्क के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को रोक-रोककर मुंह मीठा कराया।

जनता का दबाव रंग लाया

इस मौके पर अभय सिंह ने कहा कि जुबिली पार्क का गेट खुलना जनता और जनभावनाओं की जीत है। टाटा कंपनी ने तो मन बना ही लिया था कि पार्क को हमेशा के लिए बंद कर देना है। इसमें हमारे शहर के कुछ बड़े नेता भी कंपनी की भाषा बोलने लगे थे। इन सबके बावजूद नागरिक सुविधा मंच ने आर-पार की लड़ाई ठान ली थी। इसके अलावा कांग्रेस, झामुमो और अंत में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसमें निर्णायक भूमिका निभाई। हम विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में भी नागरिक सुविधा मंच जनता की मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए इसी तरह उपलब्ध रहेगा।

लड्डू वितरण में रहे शामिल

जुबिली पार्क के पास लड्डू वितरण में नागरिक सुविधा मंच के संयोजक शशि कुमार मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गंगा प्रसाद साहू, भाजपा नेता विकास सिंह, भाजपा जिला के मंत्री पप्पू सिंह, राहुल सिंह, राम नगीना यादव, राम कुमार, रविंद्र मिश्रा, हलधर नारायण साह, रविशंकर तिवारी, गिरधारी सिंह, देवानंद झा, राजेश चंद्रवंशी, बबलू कुमार, कमलेश सिंह, पवन सिंह, रॉकी सिंह, राम कुशवाहा, मनीष पांडे, लल्लन चौहान, अमरेंद्र मल्लिक, किशोर ओझा, प्यारेलाल साहू, अशोक सिंह, शेखर राव, विनोद रिकी, राजा अग्रवाल, बिट्टू सरदार, अनूप सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, सुबोध कुमार, विद्या शंकर गुप्ता, अंकित शुक्ला, गुड्डू सिंह, राजीव मिश्रा, विजय कुमार, मनीष शर्मा, अनीशा सिन्हा, विवेक शर्मा, रविंद्र सिंह, रिंकू सरदार, मनोज दुबे, हरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, मंटू शर्मा, अजय कुमार ,रवि सिंह, केशव सिंह, आरपी त्रिपाठी, नवजीवन शुक्ला, हर्षित पटेल, प्रभाकर राव, सरदार रंजीत सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी