एन चंद्रशेखरन बने इस कंपनी के निदेशक, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

टाटा पावर का पिछले दिनों वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें शेयरधारकों ने टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को फिर से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। टाटा पावर प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक सूचना बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 01:11 PM (IST)
एन चंद्रशेखरन बने इस कंपनी के निदेशक, शेयरधारकों ने दी मंजूरी
टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, जिन्हें टाटा पावर का निदेशक बनाया गया।

जमशेदपुर, जासं। टाटा पावर का पिछले दिनों वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें शेयरधारकों ने टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को फिर से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। टाटा पावर प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक सूचना बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है। आपको बता दें कि चंद्रशेखरन 11 फरवरी 2017 को टाटा पावर में बतौर गैर स्वतंत्र कार्यकारी निदेशक रूप में नियुक्त किए गए थे।

अपने संबोधन में टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखन ने शेयरधारकों के समक्ष कंपनी की योजनाओं को रखा। साथ ही कंपनी की भविष्य की योजनाओं को भी रेखांकित किया। कहा कि टाटा पावर निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। हम इनोवेशन, पारेषण और वितरण व्यवसायों में लगातार सुधार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में टाटा पावर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। जबकि अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में हम रिन्युएबल यूटिलिटीज और कंज्यूमर रिन्युएबल, दोनो तरह के व्यापार के निर्माण पर काम कर रहे हैं। हम अक्षय ऊर्जा की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए हम बड़े पैमाने में जनरेटर का उपयोग कर सौर ऊर्जा व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने शेयरधारकों को बताया कि अगले कुछ वर्षो में कंपनी 15 गीगावाट आकार में बढ़ने के लिए अतिरिक्त क्षमता जोड़ने का इरादा है। इसके अलावा टाटा समूह के चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे पास ज्यादा ईपीसी आर्डर है और हम अपने सोलर सेल व मॉड्यूल निर्माण क्षेत्र में विस्तार कर रहे हैं।

कंपनी को मिले हैं नए आर्डर

चेयरमैन ने अपने संबोधन में शेयरधारकों को बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में कंपनी को एक गीगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा निर्माण परियोजनाओं का आर्डर मिला है। इसके अलावा कंज्यूमर रिन्यूएबल बिजनेस में टाटा पावर अपने रूफटॉप सोलर, सोलर पंप, ईवी चार्जिंग सिस्टम और होम ऑटोमेशन बिजनेस में बिल्डिंग स्केल पर फोकस करेगी। कंपनी भविश्य में रूफटॉप सोलर और सोलर पंप सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ देख रही है। इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में एक चुनौतीपूर्ण परिचालन वातावरण के तहत, कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष अप्रैल में ओडिसा में तीन वितरण लाइसेंस क्षेत्र सहित एक और का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने कहा कि पहले वर्ष में हमारे उपभोक्ताओं की संख्या में 1.2 करोड हो गई है। कंपनी अब मुंबई, दिल्ली, अजमेर और पूरे ओडिसा राज्य में बिजली वितरण करती है।

chat bot
आपका साथी