Mango Benefits : आम का ये हिस्सा जरूर खाएं, न कैंसर होगा और न ही हार्ट अटैक, कोरोना से भी बचाएगा

आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। आम कई गुणों से भरपूर है। इससे कैंसर जैसे रोग दूर भागते हैं। इसमें हार्ट अटैक व खून की कमी जैसी बीमारियों से भी लड़ने की क्षमता है। तो आईए आज जान लीजिए फलों के राजा आम के गुण....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:02 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:08 PM (IST)
Mango Benefits : आम का ये हिस्सा जरूर खाएं, न कैंसर होगा और न ही हार्ट अटैक, कोरोना से भी बचाएगा
आम का ये हिस्सा जरूर खाएं न कैंसर होगा और न ही हार्ट अटैक।

जमशेदपुर, जासं। आम को ऐसे ही नहीं फलों का राजा कहा जाता है। यह काफी लाभदायक होता है। स्वाद के साथ-साथ यह आपको कई जानलेवा बीमारी से भी बचाता है। जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे लेकिन आपको सही मात्रा में लेना होगा। आम में कई तरह के गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं जो कैंसर से लेकर हार्ट अटैक, खून की बीमारी से लड़ने में सक्षम है।

इतना ही नहीं, आम में विटामीन-सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आपके शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है। अगर आपके शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगा तो कोई भी रोग आपके पास नहीं टिकेगा। अभी कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए हर कोई शरीर का प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में जुटा है। ऐसे में आम आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

आम का पीले व नारंगी भाग की खासियत

आम के पीले व नारंगी भाग की खासियत जानकर आप चौंक जाएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि पीले व नारंगी भाग में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जिससे आपको चमत्कारी फायदे हो सकते हैं। बीटा कैरोटीन कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स में से एक है। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जोकि कैंसर के बढ़ने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।

एनीमिया से भी बचाव करता है आम

आम एनीमिया से भी बचाव करता है। आम में कई प्रकार के विटामीन, मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन के भी मौजूद रहता है, जो आपके शरीर में खून के थक्के को नहीं बनने देता है बल्कि एनीमिया से भी बचाव करता है। आम में कैल्शियम भी मौजूद रहता है, जिससे हमारी हड्डियां मौजूद होती है।

दिल को भी रखता है स्वस्थ

आम हमारे दिल को भी स्वस्थ रखता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आम हमारे शरीर के कार्डियोवस्क्यूलर सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। आम में मौजूद मैग्नीशियन और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा को ब्लड प्रेशर रेगुलर पल्स से जोड़कर भी देखा जाता है। आम में मैंगीफेरिन नाम का यौगिक भी होता है। कई शोध में पता चला है कि मैंगीफेरिन हार्ट इंफ्लमेशन में भी राहत देने का काम करता है।

पाचन शक्ति भी मजबूत होती है

आम हमारे शरीर के पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आम में मौजूद एमिलेज कंपाउंड और डायट्री फाइबर कब्ज से भी राहत दिलाने का काम करते हैं। वहीं, एमिइलेज कंपाउंड हमारे पेट में तमाम तरह के खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करते हैं।

आंखों को भी फायदा

आम में विटामिन-ए भी होता है, जो हमारे आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। विटामिन-ए आंख के साथ-साथ त्वचा, शरीर में रीप्रोडक्शन और इम्यून सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है।

वजन भी कंट्रोल करता है आम

आम आपके शरीर का वजन भी कंट्रोल में रखता है। हाल में हुए एक शोध में पता चला है कि आम में मौजूद फाइटोकैमिकल्स शरीर में फैट सेल्स और फैट से जुड़े जीन्स पर दबाव बना सकते हैं, जिससे शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।

chat bot
आपका साथी