Viral Video : एमएस धौनी ने पुणे में लिया आलीशान घर, माही और साक्षी संग देखिए घर का वीडियो व तस्वीरें

क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। धौनी ने पुणे में एक आलीशान घर खरीदा है। रांचा में सात एकड़ में फैला उनका फॉर्महाउस हमेशा सुर्खियों में रहता है जहां वह कभी कुत्तों तो कभी घोड़ों के साथ नजर आते हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:16 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:16 AM (IST)
Viral Video : एमएस धौनी ने पुणे में लिया आलीशान घर, माही और साक्षी संग देखिए घर का वीडियो व तस्वीरें
एमएस धोनी ने पुणे में लिया आलीशान घर

जमशेदपुर : क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धौनी ऑन द फील्ड हो या फिर ऑफ द फील्ड, हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी साक्षी ट्वीटर पर धौनी से संबंधित कोई भी पोस्ट करती है, वह वायरल हो जाता है। इस समय धौनी किसी अन्य कारणों से सुर्खियों में हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धौनी ने महाराष्ट्र के पुणे शहर के पिंपरी चिंचवाड एरिया में एक नया घर खरीदा है। यह आलीशान घर की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इससे पहले धौनी ने साल 2017 में एक फॉर्महाउस खरीदा था, जिसका नाम कैलाशपति है। रांची के पास स्थित यह फॉर्महाउस सात एकड़ में फैला है और इसे बनने में तीन साल लग गए थे। धौनी ने मुंबई व नोएडा में भी आलाशीन घर खरीद रखा है।

फॉर्म हाउस में है घोड़ा, करते है मसाज

आईपीएल का 14 वां सीजन बीच में ही स्थगित हो जाने के कारण दोनी अपने परिवार के साथ फॉर्महाउस में समय बीता रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घोड़ा चेतक को मसाज करते दिखते हैं। घोड़े के अलावा उनके फॉर्महाउस में छह कुत्ते भी हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं धौनी

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

अगर दुनिया के सबसे धनी क्रिकेटर की बात करें तो धौनी दूसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपये हैं। धोनी 840 करोड़ संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

यह तो आप सभी को पता है धौनी को कार व बाइक का शौक है। कार व बाइक रखने के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

 

View this post on Instagram

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

धौनी का रांची स्थित फॉर्महाउस किसी आलीशान महल से कम नहीं है। फॉर्महाउस में ब्लैक टाइलिंग से रूफ फर्नीशिंग की गई है।

धौनी व साक्षी का बेडरुम काफी आकर्षक है। इसमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। डार्क ब्राउन हेडबोर्ड के सामने बड़ा सा बेड है। हेडबोर्ड सीधे रूफ को टच करता दिखता है।

रांची स्थित फॉर्महाउस में जिम्नाजियम, स्विमिंग पूल व पार्क है। फार्महाउस के अंदर कई इंडोर स्टेडियम भी है, जहां चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान अभ्यास करते हैं।

फॉर्महाउस का इंटीरियर शानदार है, जिसे देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। यहां राजसी अंदाज में फर्नीचर लगे हैं।

धौनी हमेशा पुराने दोस्तों व क्रिकेटरों के साथ इसी फॉर्महाउस में हैंगआउट करते हैं। इसी फॉर्महाउस में धौनी व साक्षी मेहमानों की मेजबानी भी करते हैं।

chat bot
आपका साथी