Viral News : धौनी ने चेतक संग लगाई दौड़, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की वीडियो, आप भी देख दंग रह जाएंगे

क्रिकेट का कोहिनूर धौनी मैदान पर हो या मैदान से बाहर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। शनिवार को धौनी ने रांची स्थित फॉर्महाउस ने अपने घोड़े चेतक के साथ दौड़ लगाई। पत्नी साक्षी जैसे ही इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया वीडियो वायरल हो गए।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM (IST)
Viral News : धौनी ने चेतक संग लगाई दौड़, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की वीडियो, आप भी देख दंग रह जाएंगे
धौनी ने चेतक संग लगाई दौड़, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की वीडियो, आप भी देख दंग रह जाएंगे

जमशेदपुर। भारतीय क्रिकेट को विश्व फलक पर नया आयाम देने वाला महेंद्र सिंह धौनी कुछ भी करें, वह सुर्खियां बन ही जाती है। इस बार क्रिकेट का कोहिनूर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घोड़े चेतक के साथ दौड़ लगा रहे हैं। पत्नी साक्षी धौनी ने इस वीडियो को जैसे ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया, फैंस भी हैरान रह गए।

आईपीएल स्थगित होने के कारण धौनी फिलहाल रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में आराम फरमा रहे हैं। इस फॉर्म हाउस में धौनी के साथ दो घोड़े व छह डॉगी भी रहते हैं। धौनी को जब भी फुर्सत मिलती है, वह लाइमलाइट से दूर अपने फॉर्महाउस में ही समय बिताना पसंद करते हैं।वह सोशल मीडिया का भी उपयोग नहीं करते हैं और प्रशंसकों को धोनी की एक झलक पाने के लिए साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट पर स्विच करना पड़ता है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड होते ही हो गया वायरल

धौनी के फैंस को उनका एक झलक पाने के लिए सोशल मीडिया पर नजरें गड़ाए रहनी पड़ती है। फैंस का इंतजार 12 जून को खत्म हो गया, जब शाम में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड की। शनिवार की शाम साक्षी ने प्रशंसकों का इंतजार खत्म किया और वीडियो में धोनी की एक झलक साझा की, जो अपने घोड़े चेतक के साथ दौड़ लगाते दिख रहे हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, Stronger faster! #playtime #shetlandpony #racing.

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

Animal lover हैं महेंद्र सिंह धोनी

धोनी एक पशु प्रेमी हैं और उनके घर में कम से कम छह कुत्ते हैं। उन्हें घोड़ों का भी शौक है क्योंकि साक्षी ने अब तक दो घोड़ों की क्लिप साझा की है। मई में उसने चेतक नाम के एक घोड़े को अपने घर लाया था। साक्षी ने इस्टाग्राम पर लिखा था, "Welcome Home Chetak! A true Gentleman esp when you met Lilly! Happily accepted in our pack.

19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा चरण

धोनी सितंबर के तीसरे सप्ताह में अपनी ऑन-फील्ड वापसी करेंगे क्योंकि बीसीसीआई ने 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के आयोजन की पुष्टि की है। टूर्नामेंट यूएई में फिर से शुरू होगा, जिसने आईपीएल 2020 की मेजबानी की। 

chat bot
आपका साथी