IPL 2021: दुबई के आइपीएल में हार गए धोनी, जीत गई जीवा; कैमरे में कैद तस्वीर खूब हो रही वायरल

IPL 2021 यह दृश्य ध्यान खींचने वाला है। बच्चे तो बच्चे होते हैं। लेकिन उनमें भी संजीदगी कम नहीं होती। अब क्रिकेट की दुनिया के शहंशाह एमएस धौनी की नन्हीं बिटया साक्षी को ही लें। सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया के साथ जीवा की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 01:34 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 01:34 PM (IST)
IPL 2021: दुबई के आइपीएल में हार गए धोनी, जीत गई जीवा; कैमरे में कैद तस्वीर खूब हो रही वायरल
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा। इस तस्वीर से क्रिकेट प्रेमियों के दिल में छा गई।

जमशेदपुर, जासं। भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी तो आज भी क्रिकेट प्रेमियों के सितारे बने हुए हैं। उनकी पत्नी साक्षी के बाद पांच साल की बेटी जीवा भी स्टार बन गई है। कम से कम दुबई में चल रहे आइपीएल में तो कैमरों के फ्लैश जीवा पर खूब चमक रहे हैं। क्रिकेट देखते हुए क्रिकेटर सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया के साथ जीवा की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

आपको पता ही होगा कि इस बार का आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में चल रहा है। यहां चार अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स या सीएसके बनाम डीसी का मैच था। इसमें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा मैच देखने में कितनी तल्लीन थी, उसे फोटोग्राफर ने बड़ी खूबसूरती के साथ कैद कर लिया। वहीं उसके साथ खड़ी ग्रेसिया का ध्यान कहीं और था। इन दोनों नन्हीं परियों की मासूमियत देखने लायक है।

ऐसा लग रहा था कि वह जीत के लिए प्रार्थना कर रही हो

हालांकि धोनी की टीम दिल्ली कैपिटल से हार गई, लेकिन उनकी बेटी इस तस्वीर से क्रिकेट प्रेमियों के दिल में छा गई। हर कोई उसकी मासूमियत और क्रिकेट के प्रति तल्लीनता के भाव की प्रशंसा कर रहा है। फोटाे से एेसा लग रहा है कि लाखों प्रशंसकों के साथ जीवा भी सीएसके की जीत के लिए मन ही मन प्रार्थना कर रही हो। चेहरे के भाव इस बात की गवाही दे रहे हैं कि वह कितनी भावनात्मक तरीके से खेल के प्रति जुड़ गई थी। यहां बता दें कि जीवा अपनी मां साक्षी धोनी के साथ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के स्टैंड पर बैठी थी। उसने एक बार हाथ जोड़ लिया। अपनी दोनों आंखें बंद कर ली। वह अंत तक इस बात के लिए बेचैन रही कि उसके पिता की टीम जीतती है या नहीं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 137 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली कैपिटल को 3 ओवर में 28 रनों की जरूरत थी। नतीजा हम पहले ही बता चुके हैं, लेकिन क्रिकेट की बात छोड़िए, इस मैच में जीवा धोनी जीत गई।

chat bot
आपका साथी