IPL 2021 : एमएस धोनी ने दुबई में झारखंड-बिहार के क्रिकेटर ईशान किशन व अनुकूल राय को दिए क्रिकेट टिप्स

MS Dhoni Cricket TIPS चेन्नई सुपरकिंग्स ने विजयी आगाज किया। इस बार भी एमएस धोनी लय में नजर आए और अंतिम समय में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद एमएस धोनी झारखंड के क्रिकटेर ईशान किशन व अनुकूल राय को क्रिकेट टिप्स भी दिए।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:20 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:26 AM (IST)
IPL 2021 : एमएस धोनी ने दुबई में झारखंड-बिहार के क्रिकेटर ईशान किशन व अनुकूल राय को दिए क्रिकेट टिप्स
एमएस धोनी ने दुबई में झारखंड के क्रिकेटर ईशान किशन व अनुकूल राय को दिया क्रिकेट का ज्ञान

जमशेदपुर। महेंद्र सिंह धोनी को यूं ही क्रिकेट का कोहिनूर नहीं कहा जाता। क्रिकेट के आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को उनकी गहन समझ के कारण ही सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया जाता है। वह क्रिकेट जैसे टीम गेम के सच्चा राजदूत माने जाते हैं। माही जिस भी टीम का नेतृत्व करते हैं वह विजेता ही होता है। यही तो माही की खासियत है।

तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने और सभी प्रारूपों में सफलतापूर्वक आईसीसी ट्रॉफी हासिल करने के बाद धोनी किसी से पीछे नहीं है। वह अपने जूनियरों को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं, तभी तो वह रिटायमेंट के बाद भी युवाओं के आदर्श हैं। रांची में वह जब भी होते हैं जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच जूनियर क्रिकेटरों से ऐसे बात करते हैं, जैसे पुरानी दोस्ती हो। जब माही जैसा महान खिलाड़ी क्रिकेट की बात करे, तो जूनियर खिलाड़ियों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। झारखंड के 40 वर्षीय दिग्गज ने दुबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ जीत की ओर समाप्त होने के बाद ठीक वैसा ही किया।

विश्व क्रिकेट में सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता में से एक, चेन्नई सुपरकिंग्स व मुंबई इंडियंस का आइपीएल मैच हिट रहा, क्योंकि आईपीएल 2021 के यूएई चरण का पहला मुकाबला यह तय करने के लिए अंतिम ओवर में चला गया और अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत हासिल कर ली।

The Jharkhand connection! 🤝#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #CSKvMI @ishankishan51 @msdhoni pic.twitter.com/ZEtfL2hsUN

— Mumbai Indians (@mipaltan) September 20, 2021

अंतिम समय में मुंबई इंडियंस को मिली हार

मैच में मजबूत शुरुआत करने के बावजूद किरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम अंत समय तक मैच में पकड़ नहीं बना सकी और येलो ब्रिगेड ने जीत हासिल कर ली। इस विजयी अभियान में रुतुराज गायकवाड़ की 88 * की शानदार नाबाद पारी खेली। ड्वेन ब्रोवो ने तीन विकेट लिए और मुंबई के बल्लेबाजों को 20 ओवरों में 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने से रोक दिया।

मैदान पर ईशान व अनुकूल को देख अपने पास बुलाया

मैच के बाद, जब मैदान पर एमएस धोनी यूं ही चहलकदमी कर रहे थे, तभी उनकी नजर 'झारखंड के लड़कों' पर नजर पड़ी। बस क्या था, तुरंत ही मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे युवा ईशान किशन और अनुकुल रॉय को अपने पास बुला लिया। तीनों खिलाड़ी झारखंड से ताल्लुक रखते हैं और उम्मीद के मुताबिक धोनी युवा खिलाड़ियों को मैच के बारे में अन्य महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए नजर आए। ईशान किशन व अनुकूल राय मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इस दौरान माही के पुराने दोस्त व झारखंड रणजी टीम के कप्तान रहे राजीव कुमार भी नजर आ रहे थे। शुरुआती दौर में महेंद्र सिंह धोनी व राजीव कुमार झारखंड रणजी टीम का प्रतिनिधित्व किया करते थे। 

The Respect Remains Top 💯#CSKvsMI #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/GEqtlTpdAi

— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) September 20, 2021

एमआई ने ट्वीटर हैंडल पर लिखा-झारखंड कनेक्शन

एमआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एमएस धोनी के युवाओं से बात करते हुए वीडियो पोस्ट किया और इसे "झारखंड कनेक्शन" के रूप में कैप्शन दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी ने किशन को दूसरी पारी में तेज ड्राइव करने को मजबूर किया। अनुभव में ईशान धोनी के सामने बौने हैं। बस क्या था, 23 वर्षीय बाएं हाथ का यह बल्लेबाज धोनी की मास्टर रणनीति के जाल में फंस गया। जहां तक ​​अनुकुल रॉय की बात है, तो वह बेंच पर बैठे थे और अभी तक रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए अपना सीजन शुरू नहीं किया है।

मुंबई का अगला मुकाबला गुरुवार (23 सितंबर) को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा जबकि सीएसके का अगला मैच शुक्रवार (24 सितंबर) को शारजाह में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा।

chat bot
आपका साथी