सांसद विद्युत वरण महतो बने श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक

श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट भवन मुसाबनी नंबर दो परिसर में ट्रस्ट की बैठक दिनेश कुमार साव की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से मंदिर निर्माण एवं भूमि पूजन जिस की तिथि 3 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:30 AM (IST)
सांसद विद्युत वरण महतो बने श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक
सांसद विद्युत वरण महतो बने श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक

संसू, मुसाबनी : श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट भवन मुसाबनी नंबर दो परिसर में ट्रस्ट की बैठक दिनेश कुमार साव की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से मंदिर निर्माण एवं भूमि पूजन जिस की तिथि 3 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसकी तैयारी को लेकर विभिन्न बिदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को चुना गया। इसके साथ ही ट्रस्ट का विस्तारीकरण करते हुए उमेश चंद्र सिंह, दिलीप पांडा, बसंत मदिना, सुशांत कुमार पात्र और किशोर कुमार साहू को ट्रस्ट की सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण जागरूकता एवं स्वालंबन हेतु एक महिला समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बैठक में मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि इकट्ठा करने के लिए क्षेत्र के अनुसार ग्रुप बनाकर श्रद्धालुओं के पास पहुंचने एवं सहयोग राशि इकट्ठा करने का निर्णय भी लिया गया। इस बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जी सी सतपति, भरत सामल, बनबिहारी पटनायक, अक्षय ब्रह्म, शंभू नाथ सतपति, अरविद यादव, रविद्र नाथ घोष, निरंजन महापात्र, मनोज प्रजापति, सुशांत पात्र, अजय शर्मा, भीम बहादुर लामा, सुभाष चंद्र दास, मनमोहन मिश्रा, जयंत घोष, सुभाष चंद्र दास, शंभूमय दास, शशांक शेखर गोराई, सोमनाथ मिश्रा, उमेश चंद्र पलाई आदि उपस्थित थे। लूट कांड का उद्भेदन करें जल्द, अपराधियों पर कसें नकेल : केके पंडा : मुसाबनी इंस्पेक्टर कार्यालय में रविवार को इंस्पेक्टर के के पंडा की अध्यक्षता में थाना प्रभारियों की मासिक अपराध गोष्टि आयोजित की गई। इस बैठक में मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर, गुड़ाबंदा थाना प्रभारी प्रिनन, डुमरिया थाना प्रभारी विजय टूडू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा की गई। इंस्पेक्टर के के पंडा ने बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों को एसआर एवं नन एसआर केस का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। उन्होंने यूडी केस की भी जानकारी ली। अपराध नियंत्रण, सोशल पुलिसिग सहित अन्य बिदुओं पर चर्चा की गई। मुसाबनी थाना क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना पर संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर के के पंडा ने मुसाबनी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लूट कांड का उद्भेदन जल्द करें, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर नकेल कसे। क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए सूचना तंत्र मजबूत करें। पुलिस गश्ती क्षेत्र में नियमित रूप से चलाने का भी उन्होंने निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी