सांसद ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 400 कंबल

फारेस्ट ब्लाक पंचायत के सोमायडीह स्थित काशीडीह फुटबाल मैदान में रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने 26 गांव के लगभग 400 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। सांसद ने कहा कि फारेस्ट ब्लाक के बीहड़ गांव सोमायडीह में वृद्ध कड़ाके की ठंड में रात गुजारते हैं। उन्हें कंबल प्रदान कर काफी सुकून मिल रहा है..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:40 AM (IST)
सांसद ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 400 कंबल
सांसद ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 400 कंबल

संसू, मुसाबनी : फारेस्ट ब्लाक पंचायत के सोमायडीह स्थित काशीडीह फुटबाल मैदान में रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने 26 गांव के लगभग 400 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। सांसद ने कहा कि फारेस्ट ब्लाक के बीहड़ गांव सोमायडीह में वृद्ध कड़ाके की ठंड में रात गुजारते हैं। उन्हें कंबल प्रदान कर काफी सुकून मिल रहा है। कंबल पाने वालों में तांबाजुड़ी, दलमाबेरा सोमायडीह, काशीडीह, खुडरीकोचा, बोंडपोल, टेंडाकोचा, गुमदीबेरा, कोतोपा, बंकई, पातकिता बकसुतली आदि गांव के ग्रामीण शामिल थे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, सरोज महापात्र, चंडी चरण साव, बबलू प्रसाद, सत्यनारायण पुष्टि, हराधन सिंह, ऋषि देव प्रसाद, सुरेश चौधरी, जयंत घोष, अशोक पासवान, मुखिया गौरीशंकर कुदादा, प्रशांत नमाता, कृष्ण श्रेष्ठ, सागर थापा, पंसस महेश्वर हांसदा, पोरमा बानरा, दिनेश डोंडा, सुनील गागराई, लक्ष्मण मुर्मू, जयपाल मुर्मू, उमेश भूमिज, लोगन हांसदा, किशन शाह, विकास शाह, फुरमल टुडू समेत कई उपस्थित थे। कुणाल महतो ने सैकड़ों गरीबों में बांटे कंबल : सांसद विद्युत वरण महतो के पुत्र सह युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने बड़ियागाजर गांव जाकर 800 से अधिक बुजुर्ग, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल मुहैया किया। मौके पर कुणाल ने कहा कि चाकुलिया बहरागोड़ा क्षेत्र उनके पिता की कर्मभूमि रही है। यहां के लोगों की सेवा करना वे अपना कर्तव्य समझते हैं। कार्यक्रम में कुणाल महतो के साथ जिला पार्षद जगन्नाथ महतो, सुशील शर्मा, पार्थो महतो, चंदन महतो, मोहन सोरेन, साधु सोरेन, सुखलाल सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे। बढि़यागाजर के बाद कुणाल महतो आमाभूला गांव गए तथा वहां एक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया। वापस चाकुलिया लौटकर उन्होंने नागा बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बांटा कंबल : मुसाबनी भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर ने रविवार को सुंदर नगर में गरीब महिलाओं के बीच 40 कंबल वितरण किया। न्यू कालोनी में भी गरीब महिलाओं के बीच 20 कंबल वितरण किया गया। तुषारकांत पातर ने बताया कि तीन-चार दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुनील पातर, मुरली महाली, सुखदेव महतो, मुन्ना खान, शिवचरण बेरा, अर्जुन पातर, बिरमान लामा, विष्णु रजक, बीजू मिश्रा, शिबू गुहा, राकेश जूलियन, किशोर सिन्हा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी