सासंद व विधायक ने किया सात किमी. सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक पर जगन्नाथपुर से दरखुली भाया कुमारडूबी गुरूसाई तक सात किलोमीटर जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधानसभा के विधायक समीर महंती ने संयुक्त रूप से राज्य संपोषित योजना के तहत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। जगन्नाथपुर से दरखुली भया कुमारडूबी गुरूसाई तक 7 किलोमीटर सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका था जिसकी मरम्मत को लेकर यहां के स्थानीय लोगों ने कई बार गुहार लगा चुके थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:30 AM (IST)
सासंद व विधायक ने किया सात किमी. सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
सासंद व विधायक ने किया सात किमी. सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

संसू, बहरागोड़ा : प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक पर जगन्नाथपुर से दरखुली भाया कुमारडूबी गुरूसाई तक सात किलोमीटर जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधानसभा के विधायक समीर महंती ने संयुक्त रूप से राज्य संपोषित योजना के तहत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। जगन्नाथपुर से दरखुली भया कुमारडूबी गुरूसाई तक 7 किलोमीटर सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका था जिसकी मरम्मत को लेकर यहां के स्थानीय लोगों ने कई बार गुहार लगा चुके थे। आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक समीर महंती ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत हो जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी ,लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था इस सड़क की मांग क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से करते आ रहे थे।

मरम्मत कार्य आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से कराया जाएगा इस सड़क की सु²ढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख की लागत से बनेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, पप्पू राउत ,राकेश महंती,राजीव लंका, भाजपा नेता चंडी चरण साव, चुन्नू माहाली ,राजीव लेंका, मुन्ना होता,मिथुन कर आदि उपस्थित थे। पीड़ित परिवार को विधायक ने किया आर्थिक सहयोग : प्रखंड के गाम्हरिया पंचायत के गाम्हरिया गांव के मुंडा टोला निवासी छोटू सिंह का विगत रविवार रात को पूआल घर में आग लग जाने से घर जल गया। घर में रखे सामान बर्तन, कपड़ा और बतक ,मुर्गा, धान जल गया था। सूचना मिलते ही विधायक समीर कुमार महंती ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओ के साथ गामारिया मुंडा टोला पहुचंकर आगजनी से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया। विधायक ने बीडीओ राजेश कुमार साहू को घटना की जानकारी दी। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष नव कुंबर, रासबिहारी साव, आशीष गिरी, सुमित माइती, राजीव लेंका, मिथुन कर समेत ग्रामीण कालीचरण बेसरा,असित मुंडा, बलराम मुंडा, दलपति सिंह, गुरुचरण सिंह, आनंद सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी