Tisco: निबंधितों के आंदोलन की देन है टाटा स्टील में बहाली, दी आंदोलन की चेतावनी

Tisco staff sons. टिस्को निबंधित श्रमिक संघ ने टाटा स्टील में स्थायी नियोजन के लिए लंबा संघर्ष किया लेकिन अब वे ही इस बहाली प्रक्रिया से वंचित होने के कगार पर हैं। मांग रखी है कि टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान कार्यकारिणी पहल करे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:20 PM (IST)
Tisco: निबंधितों के आंदोलन की देन है टाटा स्टील में बहाली, दी आंदोलन की चेतावनी
टाटा स्टील में वर्ष 2009 के बाद निबंधित कर्मचारी पुत्रों की बहाली नहीं निकली।

जमशेदपुर, जासं। टिस्को निबंधित श्रमिक संघ ने टाटा स्टील में स्थायी नियोजन के लिए लंबा संघर्ष किया लेकिन अब वे ही इस बहाली प्रक्रिया से वंचित होने के कगार पर हैं। इसलिए मांग रखी है कि टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान कार्यकारिणी इस दिशा में पहल करें और बहाली से वंचित हाेने वाले निबंधित पुत्रों के स्थायी नियोजन की पहल करें।

यह कहना है टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के अध्यक्ष मोहन पांडेय का। बकौल मोहन पांडेय, टाटा स्टील में वर्ष 2009 के बाद कंपनी में निबंधित कर्मचारी पुत्रों की बहाली नहीं निकली। टाटा स्टील में 25 वर्ष की सेवा के बाद कर्मचारी पुत्रों का पहले निबंधन होता था, फिर कंपनी में उनकी बहाली कराई जाती थी। लेकिन यूनियन नेतृत्व की चुप्पी के कारण यह प्रक्रिया बंद हो गई। इसके खिलाफ निबंधित कर्मचारी पुत्रों ने दिन-रात आंदोलन किया। आमरण अनशन पर भी बैठे। पुलिस ने जबदस्ती उन्हें रात के अंधेरे में उठा कर अस्पताल में भर्ती करवाया दिया। इसके अलावे हम निबंधित कर्मचारी पुत्रों ने पिछले वर्ष भी टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय के कारण आमरण अनशन किया।

 ये रखी है मांग

तब जाकर कंपनी में यह बहाली हो रही है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत 42 वर्ष की उम्र सीमा पार कर चुके निबंधित कर्मचारी पुत्र इस प्रक्रिया से वंचित हो जाएंगे। इसलिए यूनियन नेतृत्व व कंपनी प्रबंधन से आग्रह है कि ऐसे निबंधित कर्मचारी पुत्रों का कंपनी में बनने वाली सब्सिडरी कंपनी एनटीटीई में सीधी बहाली हो। मोहन पांडेय ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है कि वंचित निबंधित कर्मचारी पुत्रों की मांगों को लेकर हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे और यूनियन के सभी पदाधिकारी व कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।

chat bot
आपका साथी