मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक की बढ़ रही मुश्किलें, एक साथ कई मामले की हो रही जांच

टेल्को थाना क्षेत्र के शमशेर टावर स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक साथ कई मामले की जांच की जा रही है। उपायुक्त और सिटी एसपी तक लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:48 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:48 AM (IST)
मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक की बढ़ रही मुश्किलें, एक साथ कई मामले की हो रही जांच
दो आरोपित टोनी और एक महिला अब तक फरार है।

जमशेदपुर, जासं। टेल्को थाना क्षेत्र के शमशेर टावर स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक साथ कई मामले की जांच की जा रही है। उपायुक्त और सिटी एसपी तक लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं।

दो नाबालिगों से यौन उत्पीड़न के मामले में संचालक, पुष्पा रानी तिर्की, आदित्य सिंह और गीता सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। दो आरोपित टोनी और एक महिला अब तक फरार है। ट्रस्ट से बच्चियों को पटमदा के गाेबरघुसी आश्रम मेें स्थानांतरित किया जा चुका है। वहीं ट्रस्ट पर जमीन अतिक्रमण, बिजली विभाग का बकाया बिल और ट्रस्ट की गतिविधि को लेकर उपायुक्त की गठित 11 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। जमीन मामले को लेकर अंचल विभाग कार्रवाई में जुट गया है। बिजली विभाग का 75 हजार रुपये बकाया बिजली बिल है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और अपर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शमशेर टावर में रहने वाले फ्लैट के कई लोगों से ट्रस्ट की गतिविधि को लेकर पूछताछ कर चुके हैं। मंगलवार को यौन उत्पीड़न मामले के महिला अनुसंधान अधिकारी शमशेर टावर में मामले में कई लोगों से जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी