Jamshedpur Coronavirus News Update: तीन हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, चार मिले कोरोना के मरीज

Jamshedpur Coronavirus News Update कोरोना को लेकर अभी इत्मीनान होने की जरूरत नहीं है। वजह है अब भी काेरोना मरीजों का मिलना। पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को तीन हजार 459 लोगों की जांच हुई। इसमें चार संक्रमित मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:09 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:09 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News Update: तीन हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, चार मिले कोरोना के मरीज
पूर्वी सिंहभूम में अब तक कोरोना से एक हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को तीन हजार 459 लोगों की जांच हुई। इसमें चार संक्रमित मिले। ये मरीज, सोनारी, कदमा व बागबेड़ा के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 93 हो गई है। वहीं, अब तक कोरोना से एक हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तीन हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूनापूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से बुधवार को कुल तीन हजार 480 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक 18 लाख 28 हजार 148 लोगों की जांच हो चुकी हैं।

तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल तीन मरीज बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक 50 हजार 991 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.89 प्रतिशत है।

chat bot
आपका साथी