Jamshedpur Coronavirus Update: छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, कोरोना के सिर्फ एक मरीज मिला

Jamshedpur Coronavirus Update पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल छह हजार 145 लोगों की जांच की गई। इसमें सिर्फ एक संक्रमित मरीज मिला। ये मरीज जुगसलाई निवासी हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 952 हो गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:54 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update: छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, कोरोना के सिर्फ एक मरीज मिला
पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल 17 लाख 246 लोगों की जांच हो चुकी है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल छह हजार 145 लोगों की जांच की गई। इसमें सिर्फ एक संक्रमित मरीज मिला। ये मरीज, जुगसलाई निवासी हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 952 हो गई है। जबकि एक हजार 58 मरीजों की मौत हो चुकी है।

छह हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से बुधवार को कुल छह हजार 193 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 17 लाख 246 लोगों की जांच हो चुकी है।

चार मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल चार मरीज बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 875 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जिले का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है।

chat bot
आपका साथी