झारखंड में अब 15 नहीं, 13 जून को ही पहुंचेगा मानसून, कारण मौसम विभाग ने बताया कारण

हालांकि झारखंड में मानसून 15 जून को प्रवेश करने वाला था लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब यह 13 जून को प्रवेश करेगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है इसके कारण 11 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:00 AM (IST)
झारखंड में अब 15 नहीं, 13 जून को ही पहुंचेगा मानसून, कारण मौसम विभाग ने बताया कारण
झारखंड में अब 15 नहीं, 13 जून को ही पहुंचेगा मानसून

जमशेदपुर : झारखंड में अब 15 नहीं बल्कि 13 जून तक ही मानसून दस्तक दे देगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। पहले मौसम विभाग ने 15 जून तक आने की संभावना व्यक्त की थी लेकिन जिस रफ्तार से मानसून बढ़ रहा है उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि 13 जून तक झारखंड में पहुंच जाएगा। हालांकि, शहर में अभी से ही मानसून जैसा मौसम बना हुआ है। गर्जन व तेज आंधी के साथ रोजाना रूक-रूक कर बारिश हो रही है। सोमवार को भी शहर में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई।

 बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड, ओडिशा व पश्चिम बंगाल में 13 जून तक मानसून आने की संभावना है। 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद झारखंड में प्रवेश करते हुए बिहार की तरफ बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। इधर, सोमवार को शहर में विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बारिश होगी। वहीं, 11 जून के बाद बारिश जोरदार होने की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जमशेदपुर में बीते 24 घंटे में 22.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

बरसाती बीमारी को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट

बरसात के दिनों में कई सारी बीमारी बढ़ जाती है। मच्छरों की सक्रियता बढ़ने से डेंगू, मलेरिया, जापानी बुखार व चिकुनगुनिया के मरीज बढ़ जाते हैं। हर साल जमशेदपुर में मरीजों की संख्या बढ़ती है। इसे देखते हुए विभाग ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट किया है और मरीजों के अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही इसकी सूचना विभाग को भी देने का सख्त निर्देश दिया गया है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सकें।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

7 जून - 38.6 - 26.2

8 जून - 40.0 - 27.0

9 जून - 37.0 - 25.0

10 जून - 30.0 - 24.0

11 जून - 28.0 - 24.0

12 जून - 28.0 - 23.0

13 जून - 29.0 - 24.0 

chat bot
आपका साथी