नाबालिग के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, गुस्से में बच्चे नेे कर दी हत्या

चांडिल चौका थाना के बडातांड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विगत सात अप्रैल को जमशेदपुर से रांची को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चौका थाना अंतर्गत बंडाताड़ के पास तरंग लाइन होटल के पास ट्रक में चालक राजा सिंह का शव मिला था।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:52 PM (IST)
नाबालिग के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, गुस्से में बच्चे नेे कर दी हत्या
नाबालिग के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, गुस्से में बच्चे नेे कर दी हत्या

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : चांडिल चौका थाना के बडातांड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विगत सात अप्रैल को जमशेदपुर से रांची को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चौका थाना अंतर्गत बंडाताड़ के पास तरंग लाइन होटल के पास ट्रक में चालक राजा सिंह का शव मिला था।

शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक चालक से लूटपाट नहीं की गई थी। ऐसे में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। आखिर किसने ट्रक चालक की हत्या की। पुलिस को सुराग मिला कि ट्रक चालक के साथ एक नाबालिग लड़का भी था। पुलिस ने स्थानीय मुखबिर की मदद से बच्चे को खोज निकाला। बच्चे से जब कड़ाई से पूछा गया तो उसने सच्चाई उगल दी।

नाबालिग ने बताया कि वह चालक के साथ खलासी का काम करता था। सात अप्रैल की रात को चालक राजा सिंह ने शराब पी और नाबालिग के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया था। शराब के नशे में धुत्त चालक राजा के शिकंजे से वह लाख बचने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हर कोशिश बेकार चली गई। दुष्कर्म के बाद चालक ट्रक में ही सो गया। तभी नाबालिग ने गमछे से गला दाबकर ट्रक चालक ही हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह घटनास्थल से निकल भागा। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी