विधायक रामदास सोरेन ने 59 लाख की योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास

विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को धालभूमगढ़ में पार्टी के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद 59 लाख की दस योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कोविड-19 के कारण एक साल से विकास कार्य ठप थे..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 06:10 AM (IST)
विधायक रामदास सोरेन ने 59 लाख की योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास
विधायक रामदास सोरेन ने 59 लाख की योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास

संसू, धालभूमगढ़ : विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को धालभूमगढ़ में पार्टी के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद 59 लाख की दस योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कोविड-19 के कारण एक साल से विकास कार्य ठप थे। सरकार प्रवासी मजदूरों को अन्य प्रदेशों से लाने, लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था में लगी ही रही। अब 2021 विकास का वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने को पार्टी संगठन की ओर से विभिन्न कोषांग बनाए गए जो हर क्षेत्र की समस्याओं को सुनेंगे और समाधान भी करेंगे। वर्ष 2021 उपलब्धियों भरा रहेगा। इस अवसर पर कोकपाड़ा के घोड़ा तोड़िया गांव के ग्रामीणों ने सिदरा खाल एवं जाथा नाला के संगम पर पुलिया बनाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि बारिश में गांव के रास्ते बंद हो जाते हैं तथा गांव एक टापू बन जाता है। एक पुल की दरकार है। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और स्कूल की भी मांग की। विधायक ने कहा कि उन्होंने स्वयं दौरा किया है और 15 दिन पहले ही पुलिया की अनुशंसा कर भेज दी गई है। एक महीने में पुलिया का निर्माण हो जाएगा इस मौके पर जिला पार्षद आरती सामाद, जिला सचिव लालटू महतो, जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रखंड सचिव बैद्यनाथ सोरेन, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष वनवासी सोरेन, घनश्याम महतो, चेतन मुर्मू, कमल मंडल, विनोद चौबे, विक्रम सोरेन, मंगल हांसदा, कुर्बान अली, सुबोध मुर्मू आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी