विधायक सीपी सिंह ने संविधान की मर्यादा को किया तार-तार

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी किए जाने पर मुखी समाज विकास समिति के जादूगोड़ा के थाना अध्यक्ष अजय मुखी द्वारा जादुगोड़ा हॉस्पिटल चौक में विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन किया। अजय मुखी ने कहा की संविधान में कहां लिखा है कि गरीब दलित आदिवासी पिछड़ा या टेंपो चालक मंत्री नही बन सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:30 AM (IST)
विधायक सीपी सिंह ने संविधान की मर्यादा को किया तार-तार
विधायक सीपी सिंह ने संविधान की मर्यादा को किया तार-तार

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी किए जाने पर मुखी समाज विकास समिति के जादूगोड़ा के थाना अध्यक्ष अजय मुखी द्वारा जादुगोड़ा हॉस्पिटल चौक में विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन किया। अजय मुखी ने कहा की संविधान में कहां लिखा है कि गरीब, दलित आदिवासी पिछड़ा या टेंपो चालक मंत्री नही बन सकता है। बन्ना गुप्ता पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उन पर पिछड़ा वर्ग को गर्व है। जब चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो टेंपो वाला मंत्री क्यों नही बन सकता। मुखी ने कहा कि झारखंड में भाजपा अंतिम सांस गिन रही है। राज्य सरकार द्वारा आम जनता के हित में किये जा रहे कार्यों से जनता खुश है, मगर भाजपा के नेता परेशान है। यही कारण है कि उसके नेता अनर्गलबयान दे रहे है। भाजपा नेता सीपी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ दिए बयान से संविधान की मर्यादा तार तार हो गई है। इसके लिए भाजपा को माफी मांगते हुए उनपर कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर लोलिने मुखी, राकेश बहेरा, रंजीत मुखी, हब्लू कालंदी, शिशु मुखी, बबलू करुआ, गुरचरण मुखी, विजय मुखी, कनु मुखी, समाज के लोग उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक सीपी सिंह का पुतला फूंका : प्रखंड कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को सूरदा स्थित राजीव चौक पर भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री सीपी सिंह का पुतला दहन किया। नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि सीपी सिंह जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता के लिए अमर्यादित व असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। उन्हें इसके लिए मंत्री से माफी मांगना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी के विरोध में सीपी सिंह का पुतला दहन किया जा रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेसी शत्रुघन प्रसाद, रवि नेता, पूर्ण चन्द्र भकत, हिमांशु पात्र, चम्पाई हेम्ब्रम, पाती नादन, मोसेस डेनियल, शंकर नाथ,तपन कुमार नामाता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी