Jamshedpur Fire: पोल्ट्री फार्म में शरारती तत्वों ने लगा दी आग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur Fire टाटा-रांची राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 के चांडिल स्थित रसुनिया गांव में शरारती तत्वों ने पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी जिससे करीब चार लाख का नुकसान हुआ। घटना के संबंध में चांडिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:31 PM (IST)
Jamshedpur Fire: पोल्ट्री फार्म में शरारती तत्वों ने लगा दी आग, लाखों का नुकसान
चांडिल थाना की पुलिस मामले की सत्यता का पता लगा रही है।

जमशेदपुर, जासं। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 के चांडिल स्थित रसुनिया गांव में शरारती तत्वों ने पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी जिससे करीब चार लाख का नुकसान हुआ। घटना के संबंध में चांडिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

पोल्ट्री फार्म के संचालक विद्याधर महतो ने बताया कि वह घटना से कुछ समय पहले घर गया था। जहां उसे पोल्ट्री फार्म में आग लग जाने की जानकारी मिली। वह मौके पर भागते हुए पहुंचा। आग की लपटें काफी तेज थीं। 20 मिनट में फार्म जलकर राख हो गया। उसने बताया कि शरारती तत्वों ने आग लगाई है। घटना में 500 चूजा, चूजा का दाना, पांच पंखा, चौकी, पाइप और दूसरे सामा जल गए। पूरी झोपड़ी जल गई। बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे बुझाने का मौका भी नहीं मिला। आग किसने लगाई वह नहीं जानता। पुलिस मामले की जांच करे। गांव से कुछ दूरी पर खुली जगह पर पोल्ट्री फार्म थ। अगर आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म रहता तो बड़ा हादसा होता। जिस समय आग लगी थी काफी तेज हवा चल रही थी। आंख के सामने पोल्ट्री फार्म को जलता देखता रहा। ग्रामीण भी मदद को आए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल चांडिल थाना की पुलिस मामले की सत्यता का पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी