जमशेदपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Jamshedpur News

किशोरी जब जॉगर्स पार्क घूम कर अपने एक परिचित युवक के साथ घर लौट रही थी तो युवकों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 08:09 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 08:09 AM (IST)
जमशेदपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Jamshedpur News
जमशेदपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। सोनारी इलाके में कदमा क्षेत्र की एक किशोरी से सोमवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी जब जॉगर्स पार्क घूम कर अपने एक परिचित युवक के साथ घर लौट रही थी तो युवकों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे की है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और डीएसपी कदमा थाना और सोनारी थाने की फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को सोनारी बिजली सबस्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। आरोपितों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी