जंगली हाथी की चपेट में आकर अधेड़ महिला घायल

शहर के एरोड्रम से सटे मउरबेड़ा गांव की अधेड़ महिला दुली मुंडा (55) शनिवार तड़के जंगली हाथी की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने फोन कर 108 एंबुलेंस बुलाया..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:30 AM (IST)
जंगली हाथी की चपेट में आकर अधेड़ महिला घायल
जंगली हाथी की चपेट में आकर अधेड़ महिला घायल

संवाद सूत्र, चाकुलिया : शहर के एरोड्रम से सटे मउरबेड़ा गांव की अधेड़ महिला दुली मुंडा (55) शनिवार तड़के जंगली हाथी की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने फोन कर 108 एंबुलेंस बुलाया। वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

घायल महिला को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला के कान से खून निकल रहा था। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी थी। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद स्वजन उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल ले गए। घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 6 बजे दुली मुंडा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ चाकुलिया के लिए निकली थी। गांव से एरोड्रम के बीच जंगल झाड़ी से भरे रास्ते में अचानक एक हाथी उनके सामने आ गया। दुली मुंडा गजराज के चपेट में आ गई। हाथी अन्य महिलाओं की तरफ भी लपका। लेकिन वे मौके से भाग निकलीं। इस बीच दुली मुंडा ने भी किसी तरह गिरते-पड़ते भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद हाथी वापस जंगल की तरफ चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंचे। रेंजर अशोक सिंह के निर्देश पर वन कर्मियों ने घायल महिला के इलाज के लिए तत्काल सहायता राशि के तौर पर 5000 रुपये मुहैया कराया। विधायक समीर महंती ने की पीडि़ता की आर्थिक मदद : प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र फुलबाड़िया में कुछ दिन पहले घर की दीवार गिर जाने से गांव निवासी बादली मुंडा बुरी तरह घायल हो गई थी। झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष नव कुंवर ने विधायक समीर महंती को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विधायक फूलबाड़िया गांव पहुंचे और बादली मुंडा को दो हजार रुपये देकर सहयोग किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, राजू माईती, पप्पू राउत, मतिलाल मुंडा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी