आठ साल में बदले एमजीएम के 14 अधीक्षक, अब डॉ. अरुण कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था तो नहीं सुधरी लेकिन अधीक्षक एक बार फिर बदल दिए गए हैं। अस्पताल की बदहाली जब-जब सामने आती है तो अधीक्षक बदल कर विभाग अपना बचाव करते हुए आया है। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:01 PM (IST)
आठ साल में बदले एमजीएम के 14 अधीक्षक, अब डॉ. अरुण कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी
बीते आठ साल में अभी तक 14 अधीक्षक बदले गए हैं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था तो नहीं सुधरी लेकिन अधीक्षक एक बार फिर बदल दिए गए हैं। अस्पताल की बदहाली जब-जब सामने आती है तो अधीक्षक बदल कर विभाग अपना बचाव करते हुए आया है। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। शायद इसी कारण से बीते आठ साल में अभी तक 14 अधीक्षक बदले गए हैं। इसमें कोई भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है।

वर्तमान अधीक्षक डॉ. संजय कुमार को हटाकर नया अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार को बनाया गया है। हालांकि, डॉ. अरुण कुमार अनुभवी चिकित्सक हैं। उनके पास प्रशासनिक समझ भी है। वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था में बदलाव जरूर दिखेगा। डॉ. अरुण कुमार काफी सख्त मिजाज के हैं। वे लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। उनका फोकस मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर होगी।  डॉ. अरुण कुमार सोमवार को प्रभार ग्रहण कर सकते हैं। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि उनका फोकस इमरजेंसी व्यवस्था के साथ-साथ महिला एवं प्रसूति विभाग व बेहतर साफ-सफाई पर होगा।

स्वास्थ्य सचिव के आने के बाद से अधीक्षक बदलने की चर्चा हो गई थी तेज

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनको कई खामियां सामने नजर आई। इसे लेकर उन्होंने अधीक्षक को फटकार भी लगाई थी। उसके बाद से ही अधीक्षक को हटने की चर्चा तेज हो गई थी।

एमजीएम अस्पताल में कब कौन रहे अधीक्षक

नाम : योगदान : स्थानांतरण : दिन

डॉ. एएन मिश्रा : 25 सिंतबर 2013 : 7 अक्टूबर 2013 : 16

डॉ. आरवाई चौधरी : 8 अक्टूबर 2013 : 2 जनवरी 2014 : 86

डॉ. एसके चौधरी : 3 जनवरी 2014 : 4 जून 2014 : 148

डॉ. एएन मिश्रा : 5 जून 2015 : 6 अगस्त 2014 : 87

डॉ. आरवाई चौधरी : 6 अगस्त 2014 : 1 फरवरी 2016 : 206

डॉ. एएन मिश्रा : 2 फरवरी 2016 : 3 अप्रैल 2016 : 87

डॉ. विजय शंकर दास : 4 अप्रैल 2016 : 17 जनवरी 2017 : 288

डॉ. अशोक सिंह : 18 जनवरी 2017 : 30 जून 2017 : 164

डॉ. भारतेंदू भूषण : 1 जुलाई 2017 : 3 मई 2018 : 335

डॉ. नकुल प्रा. चौधरी : 4 मई 2018 : 21 मई 2018 : 18

डॉ. एसएन झा : 22 मई 2018 : 2 मार्च 2019 : 285

डॉ. अरुण कुमार : 11 मार्च 2019 : 2 अगस्त 2019 : 144

डॉ. आरके मंधान : 3 अगस्त 2019 : 17 अक्टूबर 2019 : 76

डॉ. संजय कुमार : 18 अगस्त 2019 : 31 जुलाई 2021 : 712

एमजीएम के नए प्रिंसिपल अस्पताल में दे चुके हैं सेवा

एमजीएम के नए प्रिंसिपल डॉ. केएन सिंह पूर्व में एमजीएम अस्पताल में सेवा दे चुके हैं। वह मेडिसिन विभाग में तैनात थे। इसके बाद उनका तबादला हो गया था। अब फिर वे एमजीएम कॉलेज के प्रिंसिपल बनकर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनको एमजीएम की समस्याएं समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी