लंदन की तरह जमशेदपुर की परिवहन व्यवस्था में सुधार का प्रयास

जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास तेज हो गया है। इसके लिए वेसमिंस्टर बिजनेस स्कूल लंदन के निदेशक शहर पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 03:34 PM (IST)
लंदन की तरह जमशेदपुर की परिवहन व्यवस्था में सुधार का प्रयास
लंदन की तरह जमशेदपुर की परिवहन व्यवस्था में सुधार का प्रयास

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की परिवहन व्यवस्था लंदन की तरह करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में वेस्टमिंस्टर बिजनेस स्कूल लंदन के निदेशक जान पाईक के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जमशेदपुर पहुंच गया है। प्रतिनिधिमंडल के साथ जमशेदपुर अक्षेस, मानगो अक्षेस और जुगसलाई नगरपालिका के अधिकारियों की बैठक जुस्को के कांफ्रेंस हाल में आयोजित हुई। इस बैठक में लंदन से आई टीम शहर की नागरिक सुविधा और परिवहन व्यवस्था पर मंथन कर रही है। बैठक में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी संजय कुमार, नगर प्रबंधक शकील अनवर मेहंदी, ज्योतिपुंज पाडे , मानगो अक्षेस के विशेष अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नगर प्रबंधक शफीउररहमान और जुगसलाई के नगर प्रबंधक शामिल हैं। इसके पहले लंदन से आई टीम ने टाटा स्टील जाकर कंपनी का जायजा लिया। बैठक के बाद जान पाइक और उनकी टीम के सदस्य जमशेदपुर शहर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद जमशेदपुर अक्षेस केअधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में शहर की नागरिक सुविधा और परिवहन व्यवस्था में और सुधार के लिए सलाह देंगे। इन सुझावों को लेकर अक्षेस के तीनों पदाधिकारी जुस्को के सौजन्य से एक्शन प्लान बनाएंगे ताकि परिवहन व्यवस्था लंदन की सुदृढ हो सके। जमशेदपुर शहर में आये दिन सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। ट्रेफिक रूल, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, डायवर्सन, बस सेवा, ऑटो सेवा, लेन आदि पर विस्तार से बातचीत की गई और रोडमैप तैयार करने के लिए कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई।

chat bot
आपका साथी