Jamshedpur Weather Forecast: जमशेदपुर सहित झारखंड में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश, ये रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी

झारखंड में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग की माने तो झारखंड सहित जमशेदपुर के कई इलाकों में अगले चार दिन तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। छिटपुट इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकती है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:26 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast: जमशेदपुर सहित झारखंड में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश, ये रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले चार दिन जमशेदपुर सहित झारखंड में होगी झमाझम बारिश

जमशेदपुर : शहर में मानसून प्रवेश कर चुका है। ऐसे में बारिश लगातार देखने को मिलेगी। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश होते रही। इधर, भारतीय मौसम विभाग ने शहर में अगले चार दिन तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

14 व 17 जून को गर्जन, वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को भी सावधान होने की जरूरत है। बिना मतलब घर से निकलने की जरूरत नहीं है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, बारिश 0.6 एमएम दर्ज की गई है। वहीं, तापमान में तीन से चार डिग्री की उतार-चढ़ाव होगा। इधर, बरसाती बीमारी भी बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। अगर किसी भी की परेशानी हो तो उसे नजर अंदाज नहीं करें। कोरोना काल में किसी भी तरह की लापरवाही महंगा पड़ सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी

14 जून : राज्य में कहीं-कहीं पर मध्यम दर्जे की गर्जन, वज्रपात देखी जा सकती है। 15 जून : राज्य में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश वर्षा होने की संभावना है। 16 जून : राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां) भागों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 17 जून : राज्य के उत्तरी, पश्चिमी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 जून : राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मेघ-गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 19 जून : राज्य के कई स्थानों पर मेघ-गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

13 जून - 31.5 - 26.0

14 जून - 30.0 - 25.0

15 जून - 29.0 - 25.0

16 जून - 28.0 - 25.0

17 जून - 28.0 - 25.0

18 जून - 30.0 - 25.0

19 जून - 31.0 - 26.0 

chat bot
आपका साथी