Men’s Superfood : पुरुषों को होती है कमजोरी तो यह दस Superfood का जरूर करें सेवन

Benefits of Superfood कामकाजी पुरुष के लिए एनर्जी बहुत जरूरी है। शरीर में एनर्जी की कमी के कारण कमजोरी होती है। इसका आपसी संबंध पर भी पड़ता है। हम यहां आज ऐसे दस सुपफूड के बारे में बताएंगे जिसका सेवन कर आप इस समस्या से निजात पा लेंगे...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:00 AM (IST)
Men’s Superfood : पुरुषों को होती है कमजोरी तो यह दस Superfood का जरूर करें सेवन
पुरुषों को होती है कमजोरी तो यह दस Superfood का जरूर करें सेवन

जमशेदपुर : ज्यादा एनर्जी की जरुरत खासकर पुरूषों में पड़ती है। ऐसे में स्वयं को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए भोजन में अडे, दूध, फिश, फल-सब्जियां जैसे सुपरफूड को शामिल करना होगा। दस ऐसे सुपरफूड है जो थकान, कमजोरी व आलस को दूर करने में सहयोग करते हैं। दिन भर के भाग दौड़ को लेकर भोजन करने का समय नहीं मिलता है ऐसे में एनर्जी कमजोर पड़ने लगता है। लेकिन कुछ ऐसे पोषक तत्व भी है जो काफी समय तक एनर्जी बरकरार रखने में मदद करते हैं।

1. अंडा: यह सभी के लिए फायदेमंद है। अंडे में शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है इसलिए इसे सुपरफूड की सूची में सबसे उपर रखा गया है। अंडा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटमामिन डी व ल्यूटिन होता है। अंडा खाने से विटामिन डी अच्छे मात्रा में प्राप्त होता है।

2. डेयरी उत्पाद : दूध-दही को सूपरफूड्स की सू ची में शामिल किया जाता है। महिला, पुरूष व बच्चों सभी को स्वस्थ् रहने के लिए डेयर उत्पादों का सेवन करना चाहिए। पुरूषों के स्वास्थ्य के लिए भी दूध और दही जरुरी है। दूध-दही खाने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और ल्यूटिन मिलता है जिससे मसल्स बनाने में मदद मिलती है। दूध में भरपूर अमीनों एसिड पाया जाता है। 

3. मछली : पुरूषों में हृदय रोग संबंधी परेशानियां ज्यादा होती है इसलिए मछली खाने से ओमेगाफैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करना चाहिए। खाने में सैल्मन, हेरिंग, सार्डिन और हलिबेट फैटी फिश खाना लाभप्रद होगा।

4. सोयाबीन : सोया फूड्स पुरूषों के लिए लाभदायक होता है। कई खोज में यह सामने आया है कि सोया फूड से पुरूषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के खतर को कम किया जा सकता है। सोया फूड में एस्ट्रोजन हार्मोन भी बढ़ते है, इसलिए आहार में सोयाबीन, टोफू, सोया दूध और मीसो सूप जरुर शामिल करना चाहिए।

5. नारंगी- सब्जियां : सब्जियां व नारंगी खाने से आदमी स्वस्थ रहता है।भोजन में नारंगी व सब्जियां शामिल करना चाहिए। यह सब्जियां आंखों से लिए फायदेमंद होती है। इसमें बीटा कैरीटीन, ल्यूटीन व विटमिन सी पाया जाता है।

6. पत्तेदार हरी सब्जियां : स्वस्थ रहने के लिए सभी को भोजन में हरी सब्जियां जरुर शामिल करनी चाहिए। पुरूषों को भी हेल्दी रखने में हरी सब्जियां मदद करती है। खाने में कोलाईसाग, पत्ता गोभी, मेथी, बथुआ व केले जैसी हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों न्यूट्रिएंट्स मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी दूसरी बीमारियों से निजात दिलाते हैं।

7. एवोकाडो : यह सुपरफूड की सूची में शामिल है। पुरूषों को हेल्दी फैट के लिए एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। स्वस्थ रहने के लिए इसे डाइट में सैचुरेटेड या ट्रांसफैट की बजाय मोनोअनसैचुरेटेडफैट लेना चाहिए।

 

8. ड्राई फ्रूट्स, नट्स और सीड्स : स्वस्थ् रहने के लिए पुरूषों को अपने डाइट में ड्राई फ्रूट्स, नट्स और सीड्स शामिल करना होगा। इससे शरीर में प्रोटीन, फाइबर व जरुरी हेल्दी फैट मिलता है। अखरोट और बादाम शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके सेवन से कैंसर का खतरा भी कम रहता है।

9. पालक : पालक साग में आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह महिला, पुरूष व बच्चे सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। पालक में पाया जाने वाला मैग्नीशियम शरीर में रक्त वाहिकाओं को पतला करने का काम करता है। इससे ब्लड फ्लो अच्छा रहता है। पालक में फोलेट और पुरूषों की हेल्थ के लिए जरुरी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

10. चॉकलेट : चॉकलेट के सेवन से कई फायदे मिलते है। इसको खाने से शरीर में खून का बहना ठीक रहता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल काफी पाया जाता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है। चॉकलेट से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। यह यौन संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद करता है।

chat bot
आपका साथी