Masala Dosa History : दुनिया के टॉप टेन टेस्टी डिश में शामिल है मसाला डोसा, जानिए इस व्यंजन का इतिहास

Masala Dosa अगर आप बच्चों के साथ बाहर घूमने जाएं तो मसाला डोसा के बिना बात नहीं बनती। क्या आपको पता है कि मसाला डोसा को दुनिया की टॉप टेन लजीज व्यंजन की सूची में शामिल किया गया है। आज जानिए मसाला डोसा का इतिहास...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:45 AM (IST)
Masala Dosa History : दुनिया के टॉप टेन टेस्टी डिश में शामिल है मसाला डोसा, जानिए इस व्यंजन का इतिहास
Masala Dosa History : दुनिया के टॉप टेन टेस्टी डिश में शामिल है मसाला डोसा

जमशेदपुर : मसाला डोसा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना आम बात है। गरमा गरम डोसा के साथ सांभर व चटनी का तड़का लग जाए तो क्या कहना। डोसा सभी फुड लर्वस की पहली पसंद होती है। आपके खाने को लाजवाब बनाने वाली यह साउथ इंडियन फुड वास्तव में प्लेट में देखते ही भूख कई गुणा अधिक बढ़ जाती है। डोसा एक विश्व प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।

एक से बढ़कर एक डोसा

प्रसिद्ध शेफ मनोज कुमार के अनुसार, बाजार में एक से बढ़कर एक लाजवाब डोसा मिलते हैं। जिसमें पनीर डोसा, प्लेन डोसा, टोमैटो डोसा, मसाला डोसा, ओनियन डोसा, मैसूर मसाला डोसा, पिज्जा डोसा, रवा डोसा, बटर डोसा न जाने कितने प्रकार के डोसा आजकल उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें सबसे स्पेशल डोसा जो है वह है मैसूर का मसाला डोसा। यह डोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से स्पंजी होता है। चटनी के साथ इसे खाने पर मजा ही आ जाता है। मसाला डोसा सिर्फ मैसूर में ही नहीं बल्कि श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर जैसे देशों में भी बड़े चाव से खाया जाता है।

कमाल का है डोसा का इतिहास

डोसा का पहला जिक्र पांचवीं सदी में मिलता है। इतिहासकारों के अनुसार, तब कर्नाटक के उडुपी के मंदिर के आसपास की गलियां डोसा के लिए फेमस थीं। तमिल साहित्य में भी इसका जिक्र है। वहीं बात करें मैसूर मसाला डोसा की तो इसका इतिहास मैसूर के महाराजा वडयार से जुड़ा है।

कहते हैं कि एक बार उन्होंने मैसूर पैलेस में एक उत्सव का आयोजन करवाया था। इस उत्सव के अंत में बहुत सारा भोजन बच गया था। खाने की इस तरह बर्बादी देखकर उनका दिल बहुत दुखी हो गया। इसलिए उन्होंने अपने शाही रसोइयों से इसका उचित हल निकालने को कहा तब उन्होंने बची हुई सब्जियों में मसाले डोसे के साथ सर्व किया था। इस तरह मसाला डोसा की खोज हुई थी।

आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता था डोसा

मसाला डोसा से जुड़ी एक और कहानी है। इसके मुताबिक पहले डोसा को आलू की सब्जी के साथ ही परोसा जाता था। तब अधिकतर होटलों में ब्राह्मण ही इसे बनाया करते थे। जो किन्ही कारणों से प्याज को हाथ तक नहीं लगाते थे। एक बार राज्य में आलू की कमी हो गई थी।

तब उन्होंने थोड़े बहुत आलू के साथ प्याज को मिक्स कर सब्जी बनाई और इसे छिपाने के लिए डोसे के अंदर सर्व किया। इस तरह उन्होंने जाने-अंजाने में मसाला डोसा की खोज कर दी। मसाला डोसा होता बड़ा स्वादिष्ट है। तभी तो पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी छोटे-बड़े होटल्स के मैन्यू में मसाला डोसा जरूर होता है।

मसाला डोसा को दुनिया के टॉप 10 लजीज व्यंजन में किया गया शामिल

जानकारी हो कि साल 2012 में वर्ल्ड फेमस वेबसाइट HuffPost में मसाला डोसा को दुनियां के टॉप 10 लजीज व्यंजनों में शामिल किया था। साथ में यह भी कहा था कि हर टूरिस्ट को अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर डोसा की ट्राई करना चाहिए। जानकारी हो कि दुनिया भर में लोगों की जुबान पर चढ़ चुके मैसूर मसाला डोसा की खोज अंजाने में हुई थी।

chat bot
आपका साथी