प्रेमजाल में फांसकर हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, बाद में दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराया

प्रेमजाल में फांसकर हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर लेने और बाद में छोड़ देने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करा देने दो बच्चा होने के बावजूद दूसरी महिला से विवाह रचा लेने और विरोध पर प्रताड़ित किए जाने का मामला मानगो के आजादनगर थाना में आया है

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:34 PM (IST)
प्रेमजाल में फांसकर हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, बाद में दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराया
तब उसने साहिल सिंह बताने वाले का असली नाम समद खान जाना।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। प्रेमजाल में फांसकर हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर लेने और बाद में छोड़ देने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करा देने, दो बच्चा होने के बावजूद दूसरी महिला से विवाह रचा लेने और विरोध पर प्रताड़ित किए जाने का मामला मानगो के आजादनगर थाना में आया है।  शांति उर्फ आयशा परवीन ने आजादनगर थाना में पति के समद खान उर्फ जीशान उर्फ साहिल सिंह के खिलाफ विगत शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है।

उसने पति पर धोखे में रखकर उससे शादी कर लेने का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लव जिहाद बताया है। कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वह अपने कदमा स्थित मायके में रहने को विवश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला कदमा उलियान की रहने वाली है। उसे 10 साल और छह साल का दो बेटा है। आजादनगर थाना के प्रभारी थानेदार नफीस अहमद ने कहा कि समद खान की दोनों पत्नी के बीच का विवाद का मामला है। दोनों थाना आती है। एक-दूसरे पर आरोप लगाती है। पति कहां है तो बताने को तैयार नहीं होती है। दूसरी पत्नी बोलती है कि पति कोलकाता में है। दोनों महिलाएं विगत चार दिन से थाना पर आ रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि साहिल सिंह बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। जुलाई 2010 में उसने उसके साथ शादी कर ली। वह कई दिनों तक मायके में रही। घर का खर्च मायके वाले ही उठाते रहे। वह गर्भवती हुई। 2011 में साहिल ने कहा कि वह कमाने के लिए सउदी जा रहा है। खर्च भेजता रहा। फिर कुछ समय बाद वह वापस लौट आया।

ससुराल ले जाने के दबाव पर किया खुलासा

उसने साहिल सिंह से ससुराल ले जाने का दबाव दिया। तब उसने कहा वह मुस्लिम है। ससुराल में रहने के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। शादी कर लेने और बच्चा होने के कारण वह ऐसा करने को तैयार हो गई। धतकीडीह में निकाह किया। उसका नाम आयशा परवीन हो गया। तब उसने साहिल सिंह बताने वाले का असली नाम समद खान जाना। शादी के बाद वह मानगो ससुराल भी गई। वहां सास-ससुर समेत अन्य उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच पति विदेश जाने की जानकारी देकर चला गया जबकि वह शहर में ही रहता था। इस बीच उसे जानकारी हुई कि पति ने दूसरी शादी कर रखी है। वह मामले की असलियत का पता लगाती रही। पति ने उसे घर खर्च भी देना बंद कर दिया। कुछ दिन पहले वह पति के दूसरी पत्नी का पता लगाती रही। कुछ दिन पहले उसने पति को दूसरी महिला के साथ साकची में देखा। फिर वह दोनों का पीछा कर मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र घर तक पहुंच गई। वहां उसने हंगामा किया। तब उसे पति की हरकत की जानकारी हुई कि पंजाब में जीशांत नाम से रुपये की धोखाधड़ी की है और भी रुपये का लेन-देन किया है। पुलिस नहीं पकड़े इस कारण वह भागे रहता है। आयशा ने बातचीत में बताया कि उसने अदालत में शिकायतवाद भी दाखिल कराया है। कहा कि पहले परिवार एनएच कालोनी में रहता था। एक दिन पति और ससुराल वाले घर खाली कर कहीं जा रहे थे। सूचना पर वह पहुंची। हंगामा किया तो सभी वहां से चले गए। वहीं समद खान की दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी पर गंभीर आरोप है।

chat bot
आपका साथी